छठ के बाद स्वच्छता का संकल्प, यही है सच्ची जनसेवा!


देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार (18 नवंबर) को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम (सीजन) का अब तक का सबसे कम तापमान है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Cyclone Akvan) के असर से दिल्ली-एनसीआर की हवाओं का रुख बदलने जा रहा है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में बढ़ती ठंड पर अस्थायी रूप से ब्रेक लग सकता है और न्यूनतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 11°C दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब 27.8°C रहा। सुबह के समय ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने और दिन में तेज धूप खिलने के कारण आसमान साफ नजर आया और विजिबिलिटी लगभग 2,500 मीटर तक दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6°C रहा था। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में बना भीषण चक्रवाती तूफान 'अकवान' 90 से 110 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश (नरसापुर) और दक्षिण ओडिशा (पुरी) के तटों से टकरा सकता है हालांकि दिल्ली में इस चक्रवात की वजह से बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन इसके प्रभाव से राजधानी में बहने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति धीमी पड़ेगी और हवा की दिशा बदलेगी हवाओं का रुख बदलने और नमी बढ़ने से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।हवाओं का रुख बदलने और नमी बढ़ने से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार सुबह से ही हवा की गति शांत होने (Calm Winds) के कारण प्रदूषक तत्व जमीन की सतह के करीब फंसने लगे हैं और सुबह 8 बजे तक AQI 289 के करीब पहुंच गया। मौसम और वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी के मुताबिक, हवा की रफ्तार कम होने से शुक्रवार (20 नवंबर) और शनिवार (21 नवंबर) को दिल्ली का प्रदूषण स्तर फिर से 'बेहद खराब' (Very Poor - 301 से 400) श्रेणी में पहुंच सकता है
विषय
संपादक, आज की दिल्ली







