सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

अंबाला की न्यू टैगोर गार्डन कॉलोनी में बदहाल हालात, टूटी सड़कें और जलभराव से लोग परेशान

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

हरियाणा के Ambala छावनी क्षेत्र के टांगरी बांध स्थित न्यू टैगोर गार्डन कॉलोनी के निवासी पिछले कई महीनों से बदहाल हालात में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। कॉलोनी में टूटी सड़कों, जलभराव और गंदगी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे रोज इसी जर्जर सड़क से होकर स्कूल जाते हैं और कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। समस्या इतनी बढ़ गई कि निवासियों ने आपस में पैसे इकट्ठा कर सड़क के गड्ढों में खुद ही मलवा डलवाया, लेकिन यह अस्थायी समाधान है।

कॉलोनी में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और टूटी नालियों की वजह से खाली प्लॉट्स में गंदा पानी जमा है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और स्थानीय पार्षद से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है ताकि कॉलोनी को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और वे सामान्य जीवन जी सकें।

स्थानीय परिवारों का कहना है कि खराब हालात के कारण रिश्तेदार भी घर आने से कतराने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें