इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली -कस्बे के बसंत प्रभु आदर्श विद्याा मंदिर में विश्व हिन्दु परिषद् के तत्वाधान में अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुरली मनोहर ने सम्बोधित किया। मनोहर ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस देश को पुन: अखंड भारत बनाना है तो संगठन को मजबूत करना होगा। देश की अखंडता हर भारतीय का सपना है। देश का हर व्यक्ति परिवर्तन की राह पर निकल पडा है जिसका परिणाम हमने भी देखा है। भारत विश्व गुरू के स्थान पर पुन: स्थापित हो इसके लिये हर भारतीय को संकल्पित होना होगा। इससे पूर्व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम को विश्वहिन्दु परिषद् के विभाग मंत्री केदारमल टांक ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष पूरणमल भरगड ने आगंतुक अतिथि व नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश पारिक, कैलाश चंद टेलर, राजेश सवाईका, चंद्रशेखर, अशोक सुरेलिया, मंडी सदस्य अरूण सैनी, सुनील चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







