इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


कोटपूतली। अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज समिति की ओर से गुरूवार को अग्रसेन महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में अनेक झांकिया सजाई गई। समिति के अध्यक्ष अजय गोयल व महामंत्री मुकेश बंसल ने बताया कि शोभा यात्रा सुबह 11 बजेअग्रसेन भवन से रवाना होकर प्रमुख मार्गो व बाजारों से होते हुए पुन: अग्रसेन भवन पहुंची। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन सहित भगवान शिव पार्वती, राधा-कृष्ण सहित क ई सजीव झांकियां निकाली गई।रास्ते में लोगों व व्यापारियों ने महाराजा अग्रेसन की आरती उतारी। यात्रा में समिति के महामंत्री मुकेश बंसल, असीम गुप्ता, दिलीप मित्तल, प्रदीप बड़ा व सुरेश मोठृूका सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले भवन में अग्रसेन महाराज की आरती हुई। इस अवसर पर वार्षिक अधिवेशन व सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। बुधवार रात पालिका पार्क में समिति की ओर से आतिशबाजी की गई। इसी प्रकार ग्राम रघुनाथपुरा में महाराज अग्रसेन की 538 वीं जयन्ती धुमधाम से मनाई गई। अग्रवाल समाज के दिनेश अग्रवाल व विकास अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व समाज के बडे बुजुर्गो का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







