सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

अपनों का अपनों के साथ दीपावली स्नेह मिलन

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर - मनोज झखनाड़ीया मुबई | मुम्बई में अखिल भारतवर्षीय श्रीखांडल विप्र महासभा की मीरा भायंदर विरार शाखा सभा की और दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा अध्यक्ष मुरारीलालजी गोरसिया सपत्नीक व् विशेष अतिथि मध्यप्रदेश अध्यक्ष संजयजी भाटीवाडा,युवा अध्यक्ष अनिलजी नवहाल ,महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मदन गोपाल निढाणिया थे। स्थानीय शाखा अध्यक्ष सुधीर चोटिया के साथ समाज के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। एक दिप शहीदों के नाम ,प्रथम देश के शहीद जवानों को दिप जलाकर अभिवादन करने पर ही सभी लोग सभागृह में आकर स्थानापन्न हो रहे थे।भगवान परशुराम पूजन,आरती एवं दिप प्रज्वलन सेकार्यक्रम से कार्यक्रम की शुरुआत हुई । सुधीरजी ने प्रस्तावना की। इस अवसर पर बच्चो ने उत्कृष्ट नृत्य की प्रस्तुति करते हुवे खूब तालियां बटोरी।अपने परिवार के छोटे कलाकारों का जोश एवं उत्साह भरा नृत्य देखने लायक था जो की स्नेह मिलन कार्यक्रम की एक विशेषता रही।सभी सहभागी बच्चों को शाखा ने पुरस्कार दिए और बच्चों को जोरदार तालियों की गूंज से उपस्थित समुदाय ने प्रोत्साहित किया। स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहताजी,विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष महावीरजी सोती,कल्याण शाखा अध्यक्ष मदनजी,नवी मुंबई अध्यक्ष मनोज जी झखनाडिया ,भिवंडीसे रामेश्वरजी, गोकुलजी मुम्बई शाखा उपाध्यक्ष एवं ठाणे,बोइसर आदि विभिन्न स्थानोसे भी बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित थे और मीरा भायंदर विरार क्षेत्र के सभी खाण्डल विप्र परिवार सहित उपस्थित थे। अंत में अध्यक्ष सुधीर चोटिया ने सभी सहयोगी बन्धु तथा निवासी परिजनों को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें