दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु
भाजपा को दिया हुआ एक एक वोट सीधा मोदी को मिलता है और जनता ने भी भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।
*
मैं
जब पहले अलीगढ़ आया था, तो आप लोगों से अनुरोध किया था कि सपा-कांग्रेस के
परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की फैक्ट्री में ताला लगा दीजिएगा।
आपने ऐसा मजबूत ताला लगाया कि दोनों शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल
रही।
*
अब देश को गरीबी, भ्रष्टाचार और परिवारवादी राजनीति से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है
*
तीन तलाक से पीड़ित कितनी ही बेटियों का जीवन तबाह हो गया था। अब मोदी ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर उनका जीवन सुरक्षित किया है।
*
आज
ना सिर्फ भारत का हज कोटा बढ़ा है, बल्कि वीजा नियमों को भी आसान बनाया
गया है। सरकार ने महिलाओं को बिना मेहरम हज जाने की अनुमति भी दी है।
*
जनता के धन को लूटना, देश की संपत्ति को लूटने, कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है।
*
मोदी
देश के लिए ही जीता है और रुकना जानता नहीं है। देश की जनता का सपना ही
मोदी का संकल्प है। मोदी के जीवन का हर पल देश के लिए समर्पित है। मोदी
24/7 फॉर 2047 के लिए कार्य कर रहा है।
*
न मोदी रुकने
वाला है न मोदी थकने वाला है। मोदी मौज करने के लिए नहीं, बल्कि देश की आने
वाली पीढ़ी के भविष्य को सँवारने के लिए मेहनत कर रहा है।
*
आदरणीय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के
अलीगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री श्री असीम
अरुण, श्री संदीप सिंह, अलीगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी श्री सतीश गौतम और
हाथरस लोकसभा प्रत्याशी श्री अनूप वाल्मीकि सहित अन्य नेतागण मंच पर
उपस्थित रहे। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सरकार
द्वारा विगत 10 वर्षों में किए गए कल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को
रेखांकित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कांग्रेस-सपा
समेत समूचे इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और भाजपा को हर बूथ पर
रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि अलीगढ़ के इसी मैदान में पिछली बार मैंने जनता
से सपा और कांग्रेस के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की फैक्ट्री में
ताला लगाने का अनुरोध किया था और जनता ने इतना मजबूत ताला लगाया कि दोनों
शहजादों को आज तक इसकी चाबी नहीं मिल रही। अच्छे भविष्य और विकसित भारत की
चाबी भी अलीगढ़ और हाथरस की जनता के पास ही है। अब देश को गरीबी,
परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया
है और इसके लिए फिर एक बार मोदी सरकार आवश्यक है। भाजपा को दिया हुआ एक एक
वोट सीधा मोदी को मिलता है और जनता ने भी भाजपा को भरपूर आशीर्वाद देने का
मन बना लिया है। जनता के एक-एक वोट का बहुत महत्व है।
यशस्वी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर
निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में आए दिन देश की सीमाओं पर हमले
होते थे और देश के वीर सपूत शहीद होते थे, उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में
लिपटकर पहुंचता था, लेकिन आज यह सब बंद हो गया। आज उनकी तोप, बंदूक और
बारूद सब कुछ बिक चुका है। पहले आए दिन बम-धमाके होते थे, अयोध्या और काशी
विश्वनाथ में भी बम-धमाके किए गए, लेकिन आज शांति और सुरक्षा के साथ विकास
कार्य हो रहे हैं। पहले धारा 370 के नाम पर अलगाववादी जम्मू कश्मीर में शान
से जीते थे और हमारी सेना पर पत्थरबाजी की जाती थी, लेकिन अब इन सब पर
विराम लग गया है। अलीगढ़ में भी आए दिन कर्फ्यू की खबरें सुनने को मिलती थी,
लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अलीगढ़ की जनता
सुरक्षित है। दंगे, हत्या, फिरौती, गैंगवॉर यह सब सपा सरकार के ट्रैड्मार्क
थे। यह उनकी पहचान थी और उनकी राजनीति भी इसके चारों तरफ चलती थी। एक समय
था जब हमारी बहन बेटियाँ घर से बाहर नहीं निकाल पाती थी, लेकिन श्री योगी
आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों की हिम्मत नहीं है कि किसी नागरिक का अमन
चैन बिगाड़ सके।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा
कि कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है
और मुस्लिमों के राजनीतिक, सामाजिक और उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया
लेकिन जब भाजपा सरकार पसमंदा मुस्लिमों की चर्चा करती है तो इनके रोंगटे
खड़े हो जाते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि
अलीगढ़ समेत पूरे देश की मुस्लिम बहने तीन तलाक से पीड़ित थी। पीडिताओं के
साथ-साथ उनके माता-पिता और भाई भी अपनी बेटी-बहनों के भविष्य को लेकर
चिंतित रहते थे। मगर मोदी ने तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाकर, सभी मुस्लिम
बहनों के जीवन को सुरक्षित किया है। पहले हज के कोटे में कमी के कारण बहुत
मारा-मारी हुआ करती थी और रिश्वतखोरी के कारण केवल रसूखदार लोग ही हज पर
जा पाते थे। मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के आग्रह किया था कि भारत के
मुसलमान बही-बहनों के लिए हज कोटे को बढ़ाएं। आज भारत के मुसलमानों के लिए
हज का कोटा भी बढ़ा है और वीजा प्रक्रियाओं को भी आसान बनाया गया है। भाजपा
सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को बिना महराम हज जाने की अनुमति भी दी है।
माननीय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि कांग्रेस और सपा जैसी
भ्रष्ट पार्टियों ने जनता की परेशानियों की कभी परवाह नहीं की। बिचौलियों
की लूट के कारण लोगों को पैसे देकर भी पूरा राशन नहीं मिलता था। आज अलीगढ़
और हाथरस के लाखों लोगों को मुफ्त और पूरा राशन मिल रहा है। आयुष्मान भारत
योजना के तहत क्षेत्र के लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी प्रदान
की गई है। मोदी की गारंटी है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से
अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को 5 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराया
जाएगा। देश के करोड़ों मतदाताओं के वोट के कारण ही, गरीबों के लिए
कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। मोदी सरकार ने जो पिछले 10 साल में किया
है, वह तो मात्र ट्रेलर है। विपक्ष के नेताओं को केवल तू-तू मैं-मैं की
राजनीति आती है, मगर मोदी देश को वैश्विक पटल की ओर बढ़ा रहा है और इसी कारण
विपक्षी दल भाजपा के साथ कदम नहीं मिला पा रहे हैं। भाजपा सरकार में अलीगढ़
में एयरपोर्ट और जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।
गाजियाबाद-अलीगढ़ और अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे बनाया गया और हाथरस को भी
मथुरा-बरेली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। अमृत भारत योजना के तहत अलीगढ़
और हाथरस के रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम
युनिवर्सिटी के बाद अब क्षेत्र में राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी का
निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इतने कार्य को पूरा करने के
बाद, आराम करना चाहेगा। मगर मोदी देश के लिए ही जीता है और रुकना जानता
नहीं है। देश की जनता का सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी के जीवन का हर पल
देश के लिए समर्पित है। मोदी 24/7 फॉर 2047 के लिए कार्य कर रहा है, न
मोदी रुकने वाला है न मोदी थकने वाला है। मोदी मौज करने के लिए नहीं, बल्कि
देश की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सँवारने के लिए मेहनत कर रहा है। इंडी
गठबंधन के नेता निराशा में इतने डूब गए हैं कि भविष्य की ओर देखने के लिए
हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इंडी गठबंधन के दल अपने परिवार के विकास और
सत्ता के लोभ के अलावा और कुछ नहीं कर सकते हैं।
आदरणीय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की
नजर अब जनता की कमाई और संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि
उनकी सरकार बनने पर कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी संपत्ति है, किसके
पास कितना धन है, कितने मकान है उन सब की जांच करवाई जाएगी। कांग्रेस के
शहजादे का कहना यह भी है कि जनता की संपत्ति को सरकार अपने कब्जे में लेकर
उसे बांट देगी और यह उनके मैनिफेस्टो में भी झलकता है। हमारी माताओं-बहनों
के पास मौजूद सोने के आभूषण केवल विशेष अवसरों पर पहनने के लिए नहीं है,
बल्कि वह स्त्री धन होता है और उसे बहुत पवित्र माना जाता है। अब कांग्रेस
और इंडी गठबंधन की नजर कानून बदलकर माताओं और बहनों की संपत्ति और उनके
मंगलसूत्र पर है। कांग्रेस यह भी सर्वे करना चाहती है कि जो नौकरी करने
वाले लोग हैं उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए जो रकम बचा कर
रखी है उसकी भी जांच की जाएगी। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी
ने कहा कि कांग्रेस की यह सोच माओवादी सोच है। ऐसा ही करके पहले न जाने
कितने ही देश बर्बाद हो चुके हैं और अब यही नीति कांग्रेस पार्टी और इंडी
गठबंधन भारत में लागू करना चाहती है। जनता की मेहनत की कमाई पर कांग्रेस
अपना पंजा मारना चाहती है। कांग्रेस देश की जनता को लूटने को अपना जन्म
सिद्ध अधिकार समझती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी
ने कहा कि सेना के हर खरीद में घोटाले करने वाली कांग्रेस कभी डिफेंस
कॉरीडोर नहीं बना पाई। लेकिन भाजपा सरकार में आज उत्तरप्रदेश आत्मनिर्भर
भारत और आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है। आजादी के बाद से
अब तक श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में सबसे ज्यादा औद्योगिक विकास हुआ
है। श्री योगी आदित्यनाथ के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के मिशन को आज
पूरे देश में पहचान मिल रही है। श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने राज्य में
विकास के नए आयाम हासिल किए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी
जी ने कहा कि उत्तरप्रदेश से सांसद होने के नाते उन्हें गर्व है कि उनके
राज्य का नेतृत्व श्री योगी आदित्यनाथ जैसे कर्मठ नेता करते हैं। कुछ दिन
पहली ही ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप फिलीपींस को निर्यात की है और आने
वाले दिनों में यह घातक ब्रह्मोस मिसाईल भी उत्तर प्रदेश में ही बनेगी।
आदरणीय
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि डिफेंस कॉरीडोर के साथ ही
इस क्षेत्र के पास समर्पित माल गलियारा की भी ताकत है। मालगाड़ियों के लिए
अलग रूट बनाए गए हैं, जिससे दूसरे उद्योगों को भी फायदा मिलेगा। अलीगढ़,
हाथरस समेत आसपास के छोटे लघु और कुटीर उद्योग सभी विकसित भारत की ऊर्जा
है। भाजपा सरकार अलीगढ़ के ताले, हाथरस की हींग, कपड़ा उद्योग, गुलाल उद्योग
सहित अन्य सभी उद्योगों की ताकत बढ़ा रही है। यहाँ के लघु उद्योगों को
मुद्रा योजना से भी बहुत मदद मिली है। मुद्रा योजना के तहत भाजपा सरकार ने
20 लाख रुपए का लोन देने का फैसला किया है। इस क्षेत्र में विश्वकर्मा साथी
भांति-भांति के काम से जुड़े हैं, कोई मूर्तिकार है, कोई कुम्हार है, कोई
सिलाई करता है, ऐसे सभी परिवारों के लिए भाजपा ने 13 हजार करोड़ रुपए की
विशेष पीएम विश्वकर्मा योजना बनाई गई है। मोदी की गारंटी का सीधा गरीबों और
मध्यमवर्ग के लाभार्थियों को लाभ पहुंचता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री
श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि अलीगढ़ और हाथरस में गरीबों के लिए 40
हजार से ज्यादा पक्के घर बन चुके हैं। घर बनाने का सामान भी इसी क्षेत्र से
खरीदा गया है, जिससे गरीब को घर मिला और दूसरों को उससे काम भी मिला।
भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी दी गई है कि पीएम आवास योजना के
तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जाएंगे और उससे भी सीधा लाभ क्षेत्रीय लघु उद्योग और
क्षेत्रीय कारीगरों को मिलेगा। इस क्षेत्र को गंगा और यमुना दोनों का
आशीर्वाद प्राप्त है। भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि के तहत अभी तक
कारीब 3 लाख करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे हैं। भाजपा सरकार ने
सहकारी क्षेत्र में अनाज भंडारण की सबसे बड़ी योजना शुरू की है और आलू,
टमाटर और प्याज किसानों के लिए विशेष स्टोरेज क्लस्टर बनाने का संकल्प लिया
है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि इस
क्षेत्र में तीर्थ यात्रा और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इस धरती ने देश
को श्री कल्याण सिंह और श्री अशोक सिंघल जैसे नररत्न दिए हैं। 500 वर्षों
की प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। राम मंदिर का नाम
सुनकर विपक्ष की नींद उड़ जाती है। विपक्ष इतने गुस्से में है कि उसने
प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया था। अयोध्या कर भव्य राम
मंदिर आज के भारत को विकसित होने का आशीर्वाद प्रदान कर कर है। भारत को
विकसित बनाने के लिए देश में मजबूत सरकार की आवश्यकता है, जो केवल भाजपा और
एनडीए ही दे सकती है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनता
से भाजपा के पक्ष में रिकार्ड मतदान करने, वोटिंग के दिन मतदान का उत्सव
मनाने और हर पोलिंग बूथ पर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।