सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

अमरूदों के बाग में राज्य स्तरीय गौवर्धन जनजागरण रैली 2 को, तैयारियां चरम पर

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

जयपुर। भारतीय गौ क्रांति मंच के तत्वावधान में रविवार, 2 नवम्बर को जयपुर के विधानसभा के पास स्थित अमरूदो के बाग में राज्य स्तरीय गौवर्धन जन जागरण रैली आयोजित होगी । रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही है । यह रैली गौ क्रांति दूत परम पूज्य गोपाल ‘मणिजी’ महाराज के सान्निध्य में होगी।
मंच के अध्यक्ष ओम प्रकाश मोदी ने बताया कि यह रैली गौ माता की अधिक से अधिक सेवा कैसे कर सके, गौसंवर्द्धन, गौरक्षा, गौ हत्या को बंद करने को लेकर यह रैली आयोजित की जा रही है । रैली में राजस्थान सहित पूरे भारत वर्श से करीब 5 लाख के आस-पास गौभक्तों की आने की संभावना है । उन्होंने बताया कि रैली के माध्यम से सभी लोगों से अपील करेंगे कि वे अपनी राज्य सरकारों से तथा भारत सरकार से 5 मांगों को घोशित करवाने के लिए मांग करेंगे । वह पांच मांगे जिनमें मुख्यतया गौमाता को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित करें एवं गौमंत्रालयों का अलग से गठन हो । ‘माँ’ शब्द का सुमिरन कर शक्ति अर्जित करें ।, गौ अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना हो, गौ गव्यों पर उसके औषधीय तत्वों की वैज्ञानिक विधि से परीक्षण कर समाज में सार्वजनिक किया जाए ।, गौग्रास जरुर निकालें । अपनी सम्पत्ति का 10 प्रतिशत भाग गोवर्द्धन हेतु अर्पित करें । 10 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को सरकार की ओर से भारतीय गाय का दूध निःशुल्क उपलब्ध हो ।, स्वयं गौ से उत्पादित गव्यों का प्रयोग करें । नित्य गौदर्शन गौ स्पर्श करें । गौचारन भूमि गायों के लिए मुक्त हो ।, गौ हत्या बंद करें एवं गौ हत्यारों को मृत्यु दण्ड दिया जाएं । दिव्य कार्य को जनान्दोलन बनाने हेतु नित्यकर्म में जन-जागरण करें ।
आयोजन के कोशाध्यक्ष श्री संदीप अग्रवाल व मंत्री श्री ष्यामसुंदर गुप्ता ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरो पर चल रही है आमजन को इस आयोजन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए अधिक से अधिक पम्पलेटों व कार्डो का वितरण, षहर के जगह-जगह होर्डिग्स, लगाएं गए है ।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें