सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

अर्फोडेबल प्राइस वाला Redmi Earbuds S आज पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

मार्केट में ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है और यूजर्स को डिमांड को देखते हुए फोन निर्माता कंपनियां अब स्मार्टफोन्स के साथ ही ईयरबड्स पर भी फोकस कर रही हैं। वहीं Realme, OPPO और OnePlus के बाद अब Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना पहला ट्रू वायरलेस ईयरबड्स 'Redmi Earbuds S' को लॉन्च किया है। जो कि पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए Redmi AirBuds S का ही रिब्रांडेड वर्जन है। Redmi Earbuds S को कंपनी ने भारतीय मार्केट में अर्फोडेबल प्राइस के साथ लॉन्च किया है जो कि आज यानि 27 मई को दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Redmi Earbuds S की कीमत और उपलब्धता

Redmi Earbuds S को भारत में 1,799 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आज दोपहर 12 बजे इसकी सेल शुरू होगी। यूजर्स इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon.in के साथ-साथ कंपनी के ई-स्टोर से भी खरीद सकेंगे।

Redmi Earbuds S के फीचर्स

Redmi Earbuds S के फीचर्स पर नजर डालें तो यह IPX4 रेटेड है जो कि वॉटर रेसिस्टेंट बनाता है। इस डिवाइस में SBC codec का उपयोग किया गया है। इसमें low-latency गेमिंग मोड फीच सपोर्ट मौजूद है। यह ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसमें उपयोग की बैटरी सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप प्रदान कर सकती है। डिवाइस का डिजाइन काफी स्लिक है और यह वॉयस असिस्टेंस फीचर सपोर्ट के साथ आता है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें