सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

अल्पमत में हरियाणा सरकार, इस्तीफा दें सीएम नायब सैनी:सैैलजा

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कहा-प्रदेश में लागू होना चाहिए राष्ट्रपति शासन

चंडीगढ़,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, हरियाणा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सिरसा संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस को समर्थन से सरकार अल्पमत में आई गई, ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी को अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए साथ रही राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 विधायक हैं। बहुमत के लिए 46 विधायकों के समर्थन की जरूरत है जबकि उनके पास 42 विधायक ही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता ही परेशान है, जो समर्थन वापस लेकर कांग्रेस की ओर जा रहे हैं क्योंकि जनता इस समय कांग्रेस की ओर देख रही है, कांग्रेस ही इस प्रदेश और देश का भला कर सकती है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें