सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
खेल

असम के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे रजत पाटीदार: 13 छक्के और 8 चौके जड़ रचा इतिहास, मध्य प्रदेश ने बनाया SMAT का सबसे बड़ा स्कोर

योगराज शर्मा2 मिनट में पढ़ें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2026) में मध्य प्रदेश के कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। सोमवार (16 नवंबर 2026) को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में असम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पाटीदार ने महज 41 गेंदों में शतक जड़कर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। पाटीदार अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने केवल 48 गेंदों का सामना करते हुए 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281.25 का रहा असम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मध्य प्रदेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 7.4 ओवर में महज 57 रन के स्कोर पर टीम के 3 प्रमुख विकेट गिर गए। संकट की इस घड़ी में नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने एक छोर से मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ छक्कों-चौकों की बारिश शुरू कर दी।चौकों-छक्कों की झड़ी पाटीदार ने अपनी 135 रनों की नाबाद पारी में 13 गगनचुंबी छक्के और 8 चौके लगाए—यानी 110 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बटोर लिए। शिवांग कुमार का भी मिला साथ पाटीदार के अलावा शिवांग कुमार ने भी 38 गेंदों पर 61 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे मध्य प्रदेश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में मध्य प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है। 251 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम मध्य प्रदेश के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। असम की पूरी टीम 17.4 ओवर में महज 119 रनों पर सिमट गई। इस तरह मध्य प्रदेश ने यह मुकाबला 131 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

खेल की और ख़बरें

सभी देखें