सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

आखिर Sonu Sood ने प्रवासी मजदूरों से क्यों मांगी माफी, कहा- 'मुझे क्षमा कीजिएगा'

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली। इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

नई दिल्ली: कोरोना संकट के इस समय में अगर किसी बॉलीवुड एक्‍टर की सबसे ज्‍यादा तारीफ हो रही है तो वो हैं सोनू सूद (Sonu Sood). सोशल मीडिया पर वह असली हीरो की तरह छाए हुए हैं. आम आदमी से लेकर सरकार तक सब उनके कामों की सराहना कर रहे हैं. प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद को गवर्नर की शाबाशी मिली है. लेकिन ऐसा क्या हुआ जिसके कारण सोनू सूद ने ट्वीट कर लोगों से माफी मांगी है.

हाल ही में एक्टर सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट कर लोगों से माफी मांगी. दरअसल, सोनू सूद को एक साथ हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर (Migrant Workers) के मैसेज आ रहे हैं, जिसका वीडियो सोनू ने शेयर किया हैं. सोनू ने लिखा, 'आपके संदेश हमें इस रफ्तार से मिल रहें हैं. मैं और मेरी टीम पूरी कोशिश कर रहें हैं हर किसी को मदद पहुंचे! लेकिन अगर इस में हम कुछ मेसजेज को मिस कर दें, उसके लिए मुझे क्षमा कीजिएगा.'

लॉकडाउन (Lockdown) मे फंसे प्रवासी मजदूरों को गृहनगरों तक भेजने में मदद कर रहे फिल्म अभिनेता सोनू सूद की महाराष्ट्र के गवर्नर ने पीठ थपथपाई थी. सोनू सूद पिछले कई दिनों से मुंबई में फंसे प्रवासियों को उनके अपने गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद कर रहे हैं. उन्‍होंने इन प्रवासियों की घर वापसी के लिए कई बसें उपलब्‍ध कराई हैं और वे लगातार ये काम कर रहे हैं.

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें