दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
आज भारत ने फ्रांस व जर्मनी को लीग मैचों में हराकर कोरोना विश्वकप के क्वाटर फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया।
क्वाटर फाइनल में भारत का मुकाबला यूनाइटेड किंगडम व स्पेन से है परंतु ग्रुप मैचों में भारत के प्रदर्शन को देखते हुए उसकी स्थिती मजबूत मानी जा रही है।
गौरतलब है कि अमेरिका 18.22 लाख अंको के साथ पहले ही कोरोना विश्वकप के फाइनल में जगह पक्की कर चुका है।
भारत मे आज के दो मैचों सहित कुल 1.89 लाख अंक अर्जित कर जर्मनी व फ्रांस को एक ही दिन में हरा दिया जो क्रमशः 1.83 लाख व1.88 लाख का स्कोर ही बना पाए।
भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में रूस व स्पेन के साथ है जो क्रमशः 4.05 लाख व 2.86 लाख अंकों के साथ बढ़त बनाये हुए है।
भारत के अबतक के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उसे फाइनल का पक्का दावेदार माना जा रहा है हालांकि रूस व ब्राज़ील भी फाइनल में पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिका, ब्राज़ील व रूस ने लॉकडाउन में भारी छूट देकर व सोशल डिस्टनसिंग को नकार कर लाखों अंक बटोर लिये किन्तु भारत ने भी अनलॉक डाउन 5.0 जारी कर अमेरिका, ब्राज़ील व रूस के प्रभुत्व को कड़ी चुनौती दी है।
सेमीफाइनल मुकाबले जून के द्वितीय सप्ताह में व फाइनल मुकाबला जुलाई में होने की सभांवना है।
विषय