दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


नई दिल्ली, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आज हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ओर से संसद के भीतर जय फिलस्तीन के नारे की कड़ी निंदा करते हुए ओवैसी के खिलाफ जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई विहिप की युवा इकाई बजरंग दल ने की जिसमे विहिप के कई आयामों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विहिप के इंद्रप्रस्थ ( दिल्ली) प्रांत मंत्री श्री सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि ओवैसी ने सांसद पद की शपथ लेते समय संसद के भीतर एक पराए देश फिलिस्तीन के प्रति आस्था प्रदर्शित की जबकि इसके पहले अन्य मौकों पर भारत की जय नहीं कहा जो घोर निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि ओवैसी की ओर से संसद में कहे शब्द संविधान का अपमान है और यह राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है।
श्री गुप्ता ने कहा कि ओवैसी हमेशा विभाजनकारी वक्तव्य देते हैं और इस बार फिलिस्तीन की जय बोलकर वह देश के मुसलमानों को भड़काने और उन्हे आक्रोशित करने का षडयंत्र रच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह देश को बांटने वाली खतरनाक प्रवृत्ति है, जिसके चलते ही देश का विभाजन हुआ था।
दुखद यह कि ओवैसी सांसद हैं, जिनके लिए संविधान और देश सर्वाेच्च होना चाहिए, लेकिन उनके लिए अपनी राजनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह देश बांटने वाली राजनीति अब स्वीकार्य नहीं होगी।
श्री गुप्ता ने कहा कि इस मामले को लेकर उनकी संसद सदस्यता को अयोग्य ठहराने को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिकायत की गई है। साथ ही ओवैसी की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर विहिप अपने विरोध को जारी रखते हुए इस मांग को पूरा करने के लिए कानूनी और न्यायिक विकल्पों पर भी विचार कर रही है।
इस विरोध प्रदर्शन में विहिप प्रांत संगठन मंत्री श्री सुबोध चन्द्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक श्री जगजीत सिंह गोल्डी, बजरंग दल सह संयोजक श्री रमाकांत शर्मा और कुलदीप चौहान, विहिप के श्री नंद किशोर और श्री अशोक गुप्ता, श्री दीपक गुप्ता, श्री जगवीर शर्मा, श्री विजयकांत पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।