दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


शांडिल्य बोले: पंजाब का माहौल खराब करने वालों को किसी कीमत पर सर नहीं उठाने दिया जाएगा
खालिस्तान के खिलाफ मुहिम में सदैव केंद्र सरकार के साथ : शांडिल्य
चंडीगढ़: पंजाब का माहौल खराब कर चुके और पंजाब को खालिस्तान बनाने की हिमायत करने वाले आतंकवादी अमृतपाल सिंह पर पुन: एक वर्ष के लिए एनएसए लगाने पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने केंद्र सरकार का आभार जताया । शांडिल्य ने कहा देश का माहौल खराब करने वालों की जगह जेल है और खालिस्तान माँगने वालों को किसी कीमत पर सर उठाने नहीं दिया जाएगा । वीरेश शांडिल्य ने कहा अमृतपाल सिंह का एनएसए बढ़ाना पंजाब की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा । उन्होंने कहा सबसे पहले उनके फ्रंट ने पंजाब के राज्यपाल को अमृतपाल को आईएसआई का एजेंट करार सबसे पहले ज्ञापन दिया था जिसके बाद ही अमृतपाल के खिलाफ ऑपरेशन चलाया गया ।
शांडिल्य ने कहा जिस अमृतपाल ने थाने पर हमला किया और गुरु ग्रंथ साहिब जी की आड़ लेकर पंजाब का माहौल खराब करने की साज़िश रची और भय का माहौल बनाया । शांडिल्य ने कहा ऐसे अमृतपाल जैसे आतंकियों ने हिंदू-सिख भाईचारे को कमजोर करने का काम किया । केंद्र सरकार ने अमृतपाल पर लिए फैंसले से पंजाब की एकता और अखंडता को मजबूती मिलेगी । एटीएफआई प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा खालिस्तान के खिलाफ मुहिम में केंद्र सरकार के साथ एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि फरीदकोट से सर्बजीत खालसा व खंडूर साहिब से आईएसआई के एजेंट व खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की जीत कट्टरपंथियों व पंजाब को खंडित करने व पंजाब में खालिस्तान बनाने की बात करने वालों की जीत है । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह किसी कीमत पर भी संविधान, तिरंगे व कानून केखिलाफ खालिस्तान की मुहिम को चलने नहीं देंगे