सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

आत्मरक्षा शिविर का आयोजन : महिला शक्ति जन जागृति मंच

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।

महिला शक्ति जन जागृति मंच(एन.जी.ओ.)द्वारा पिछले माह से चल रहे प्रथम #आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर # का समापन समारोह आज सत्यम वाटिका रनहौला रोड़ विकासनगर मे हुआ जिसमे हिंदुस्तान टाइम्स की सीनियर रिपोर्टर मानसी मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया, कार्यक्रम मे महिलाओं व बच्चियों ने अात्मरक्षा के विभिन्न तरीको का प्रदर्शन किया, डा. निशा ने टीन एज मे बच्चों के शारीरिक बदलावो व विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित होने पर माता पिता द्वारा एक दोस्त की तरह बच्चो से बात करने व उनके सवालों के जबाब देने पर जोर दिया, अपराजिता जी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देने की बात कही, मानसी मिश्रा जी ने बेटा-बेटी मे भेदभाव समाप्त करने पर जोर दिया, रवि त्यागी जी ने अनधिकृत कालोनियों मे इस तरह के सार्थक कार्यक्रम रखने पर एन. जी. ओ. की अध्यक्षा पूनम त्यागी जी व उनकी संस्था की तारीफ की, कविता जी ने बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से बच्चों को प्रशिक्षित किया, कार्यक्रम मे छोटे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया, अंत मे प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व प्रतिभाशाली बेटियों को प्रशंसापत्र वितरित किए गए!
संस्था का उद्देश्य लडकियो को शशक्त बनाना है. आज भी समाज मै लडकियो के प्रीति भेदभाव किया जाता है. जो शिक्षा हम अपनी बेटियो को देते है यदि वो हीं शिक्षा अपने बेटो को भी दे तो हम एक बेहतर समाज स्वच्छ समाज का निर्माण कर पाएंगे.

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें