सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

आत्मरक्षा शिविर में सिखाए लड़कियों को सक्षम बनने के गुर

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, योगराज शर्मा।

उत्तम नगर इलाके में जनजागरण अभियान के तहत समाजसेवी पूनम वत्स त्यागी ने फिर से एक शिविर लगाकर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छेडछा़ड आदि चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इस पर पूनम लगातार कई वर्षो से कार्य करते हुए हजारो लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखा चुकी हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला शक्ति जन जागृति मंच(N. G. O.) द्वारा देश व दिल्ली मे महिलाओं विशेषकर नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाली गलत घटनाओं की चुनौतियों से निपटने के लिए आज शिवा एन्क्लेव विकास नगर उत्तमनगर मे 15 दिन का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया. शिविर मै महिलाओं व बच्चियों को संभावित खतरों से निपटने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा. संस्था का उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षक बनाना है. माता पिता हमेशा अपने बच्चों के साथ हमेशा नही हो सकते तो ऐसी स्तिथि मै बच्चे खुद इतने सक्षम बन सके की खुद के साथ साथ दूसरो की भी मदद कर पाए.
कार्यक्रम के दौरान शोभा दुबे, कनक त्यागी, सुदेश सिंह, सरोज सिंह सुभाष त्यागी अरविन्द त्यागी सुनीता अरोड़ा इत्यादि मौजूद रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियंका सिंह ने की

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें