सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

आत्माराम जलेश्वर महोदव मन्दिर में भोले बाबा की सजी फूलों की आकर्षक झांकी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर । श्रावण माह के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित स्वयं आत्माराम जलेश्वर महोदव मन्दिर में भोले बाबा की विशेष आराधना की गई तथा दुग्धाभिषेक व आकर्षक झांकी गई जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। बंगाली बाबा आत्माराम ब्रहमचारी गणेश मन्दिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश भाड़ेवाला ने बताया कि आज सुबह जयकारों बीच भोले बाबा का अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर प्रागंण भोले बाबा के जयकारों व ऊॅं नमः शिवाय की मधुर स्वर लहरियों से गूंजता रहा। इस अवसर पर फूलों की झांकी सजाई गई जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र रही।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें