सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

आपका आज का राशिफल जाने

vinay motiani4 मिनट में पढ़ें

ऐस्ट्रो धर्म :

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2020 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

कर्क दैनिक राशिफल

दूसरों के विश्वास का सम्मान करें और नम्र बने रहें ǀ आप सफलता हासिल करने की राह पर बढ़ रहे हैं लेकिन हमेशा अंतिम समय पर सावधानी नही रखते ǀ जीवन अप्रत्याशित होता ही है,इसीलिए इन परेशानियों की अधिक चिंता ना करें ǀ जीवन के पथ पर उत्साह और जोश से आगे बढ़ते रहें ǀ

तुला दैनिक राशिफल

आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ

मेष दैनिक राशिफल

आप आज ऊर्जा से भरे हैं,आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे ǀ अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें ǀ दिन शांत और तनावरहित रहेगा ǀ आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है,लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें ǀ

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे ǀ इसका नुक्सान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बाते साझी कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नही चाहता ǀ इसीलिए पहले इस आदमियो के बारे सही से छानबीन कर लें ǀ अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातो से असहमत हैं तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय हैǀ

सिंह दैनिक राशिफल

आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है ǀइससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं ǀइसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं ǀ खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे ǀ

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आप साझेदारी के अंतर्गत घर और ऑफिस दोनों ही में बहुत अच्छा काम करेंगे ǀयदि अकेले काम करेंगे तो अस्पष्ट और असंभव सी लगने वाली मुसीबतों में फंस सकते हैं ǀ टीम के रूप में काम करने पर ये बाधाएं परेशान नही करेंगी ǀ आपसी सहयोग से आज आप किसी भी प्रयास में सफलता हासिल कर पायेंगे ǀ

कन्या दैनिक राशिफल

कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ

धनु दैनिक राशिफल

एकरसता आपको अच्छी न लगती ǀइससे आप बोर अनुभव करते हैं ǀआज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे ǀअपनी दिनचर्या बदलें ǀ इसमें फिटनेस को जगह दें ǀ किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं ǀ आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें ǀ ऑफिस में नयी पहचान बनेगी ǀ कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा ǀ काम कम रहेगा ǀआप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे ǀ

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे ǀइसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे ǀयह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें ǀ व्यवहार कुशलता का परिचय दें ǀ

मीन दैनिक राशिफल

आप आजकल हर किसी की नजर में हैं ǀजल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे ǀइनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं ǀयदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ ǀहालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀअपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा हैǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है ǀशुभ रंग सफ़ेद है ǀ

मकर दैनिक राशिफल

वित्तीय लाभ की सूचना से आपको और आपके परिजनों को ख़ुशी होगी ǀइससे ये भावना आएगी कि सब अच्छा हो रहा है ǀ आप खुशमिजाज और आकर्षक हैं,नए लोगों से मिलें ǀइससे आपको नए अवसर मिलेंगे जो अंतत आपके लिए फायदे का सौदा साबित होंगे ǀआप परिवार या घर की बनावट में कोई बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं ǀ

#dharm #mandir #bhajan #god #pooja #arti #prayer #astrodharm #aajkidelhi #indiannewsonline #aalamban #ngo #charitabletrust #ramayan #shrimadbhgwadgeeta

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें