सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

आपके शरीर के इस अंग पर भी है तिल तो आप हैं सबसे लकी, मिलता है सच्चा प्यार

vinay motiani3 मिनट में पढ़ें

ऐस्ट्रो धर्म

किसी भी व्यक्ति के चेहरे या फिर शरीर पर तिल होना स्वाभाविक है। हर व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं और उसकी जगह भी अलग-अलग होती है। किसी के हाथ में तिल होता है तो किसी के पैर, माथे या फिर होठों के पास होता है। लेकिन क्या आपको पता है ये तिल आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं।

जी हां, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि शरीर के कुछ अंगों पर तिल का होना आपके दिल का हाल बताते हैं। ये आपके प्यार के बारे में बताते हैं कि आप प्यार के मामले में कैसे हैं, तो आइए जानते हैं क्या कहता आपका तिल...

अगर आपके माथे पर है तिल

अगर आपके माथे पर तिल है तो यह सामान्यत प्रेम की निशानी है। आप प्यार के मामले में ज्यादा रोमांटिक नहीं हैं। लेकिन एक बात जरुर है की जिन लोगों के माथे पर तिल होता है वो लोग अपने पार्टनर से निस्वार्थ प्रेम करते हैं। प्यार के अलावा माथे पर तिल होना आपको रुपये-पैसों के बारे में भी बहुत कुछ बताता है। आगर आपके माथे में दाईं ओर तिल है तो यह पैसेवाले होते हैं। वहीं अगर आपके दाईं तरफ तिल है तो आपका फिजूलखर्ची स्वभाव है, आपके पास पैसा बिलकुल नहीं टिकता है।

अगर आपकी आंखों में है तिल

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की दाईं आंख में तिल होता है उन लोगों को सच्चा प्यार करने वाला पार्टनर मिलता है। ये लोग प्यार के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं लेकिन अगर आपकी बाईं आंख में तिल है तो आपको इसके विपरित पार्टनर मिलेगा और आपका पार्टनर से झगड़ा होता रहेगा।

अगर आपके ऊपरी होंठ पर है तिल

ऊपर के होंठ पर तिल का होना व्‍यक्ति के यौन व्‍यवहार को दर्शाता है। जिन स्त्रियों के होठों पर तिल होता है वह बेहद रोमांटिक होती हैं और पार्टनर के साथ उनके संबंध बहुत ही शानदार रहते हैं। लेकिन तिल अगर ठुड्डी पर हो तो ऐसे लोगों को प्‍यार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नीचे वाले होंठ के नीचे तिल हो तो व्‍यक्ति को धन संबंधी समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जिन लोगों के छाती पर होता है तिल

छाती में दाईं तरफ तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है। किसी महिला की गर्दन और हृदय के बीच में तिल होना उसके रोमांटिक स्‍वभाव को दर्शाता है। ऐसी महिलाओं के पति की भी दीर्घायु रहती है और वह सदैव सौभाग्‍यशाली रहती हैं। छाती के मध्‍य में तिल का होना स्‍त्री और पुरुष दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन को दर्शाता है।

अगर आपकी जांघ पर तिल है तो

महिला या पुरुष किसी के भी अगर जांघ पर तिल है तो बहुत ही रोमांटिक मिजाज का होता है। ऐसे लोग स्‍वभाव से बहुत ही कामुक माने जाते हैं और इनका यौन जीवन भी हमेशा संतुष्‍ट रहता है।

घुटनों पर तिल होने का मतलब

अगर आपके दाएं घुटने पर तिल है तो आपके पार्टनर के साथ आपका गृहस्‍थ जीवन सुख से बीतेगा और यदि तिल आपके बाएं घुटने पर है तो ऐसे प्रेमी-प्रेमिकाओं का प्‍यार जल्‍द ही विवाह के मुकाम तक पहुंच जाता है।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें