सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

“आभार MR. PM, आपने जनसेवा देने वालो के सम्मान का सोचा” एसीटी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली, 19 मार्च।

करोना वायरस जैसे खतरे के बीच भी जनता की सेवा में जुटे सैनिको, पुलिसकंर्मीयो, डाक्टरों, मीडिया कर्मियों, डिलीवरी ब्वायज तक की सेवाओ को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन संबोधन में विशेष ध्यान दिया और जनता से उनका आभार जताने का दिन, समय और तरीका बताया। इसके लिए आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है। तीन मीडिया समूहों का संचालन करने वाले आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट (एसीटी) के अथ्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि सेवा में जुटा ये वर्ग हमेशा उपेक्षा का पात्र रहा है। लेकिन पीएम मोदी ने जो रविवार को पांच बजे, पांच मिनट, ताली बजाकर, थाली बजाकर, या फिर सायरन आदि बजाकर जो आभार जताने का तरीका सुझाया है। वो वास्तव में दुनिया को एक संदेश देने वाला होगा। दुनिया को पता चलेगा कि भारत की कतृज्ञ जनता अपने उन दुलारो कितना आभार मानती है। ट्रस्ट की आज देर रात हुई बैठक में चेयरमैन वेद शर्मा व विजय कुमार, महासचिव प्रेम चौहान व संगठन सचिव मोहित विज, सचिव अरुण धमीजा ने पीएम का आभार जताया गया। खास तौर पर विपरीत स्थितियो में काम करने वाले संगठनो और लोगो में मीडिया कर्मियो का नाम शामिल करने पर पत्रकारिता जगत ने भी खुशी व्यक्त की है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें