सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

आम्रपाली दुबे को खेसारीलाल यादव कहेंगे 'डोली सजा के रखना'

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

आम्रपाली दुबे को खेसारीलाल यादव कहेंगे 'डोली सजा के रखना'

'मेहंदी लगा के रखना' बाद रजनीश सिंह लेकर आ रहे हैं 'डोली सजा के रखना'

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे साल 2021 में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। वे दोनों जल्द ही फ़िल्म 'डोली सजा के रखना' में साथ नज़र आने वाले हैं, जिसका निर्देशन रजनीश मिश्रा करेंगे। इस फ़िल्म की घोषणा मकर संक्रांति के बाद रजनीश मिश्रा ने कर दी है। इस फ़िल्म का मुख्य आकर्षण एक्टर सिंगर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ रजनीश मिश्रा का निर्देशन होगा। रजनीश इससे पहले भोजपुरी सिनेमा की दिशा और दशा बदलने वाली ब्लॉक बस्टर फ़िल्म 'मेहंदी लगा के रखना' बना चुके हैं और अब डोली सजा के रखना लेकर आ रहे हैं।

हालांकि इस बार रजनीश मिश्रा ने अपनी फिल्म डोली सजा के रखना में अपने चहेते सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के अपोजिट यूट्यूब की भोजपुरी सेंशसन आम्रपाली दुबे के साथ कास्ट किया है। आम्रपाली पहले भी खेसारी की फिल्मों में आंशिक तौर पर नज़र आईं हैं, लेकिन इस बार दोनों की जोड़ी फ़िल्म का प्रधान किरदार होगी। इसको लेकर भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता का माहौल है।

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। फोटो में खेसारी लाल के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही है। खेसारी लाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'नए साल में नयी शुरुआत 'डोली सजा के रखना'। उनके इस पोस्ट पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं और सभी जल्द ही इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं और फ़िल्म का निर्माण एस आर के म्यूजिक से हो रहा है। इसके लेखक निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं और पीआरओ रंजन सिन्हा व सर्वेश कश्यप हैं।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें