सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

आर. डी. इंटरनेशनल स्कूल के समारोह प्रतिभाओ का सम्मान

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली , आर.
डी. इंटरनेशनल स्कूल पॉकेट 9 & 13 सेक्टर 21, रोहिणी दिल्ली में आज अपना वार्षिक बड़ी धूम-धाम से
मनाया । समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर
पर श्रीमती ओमशीला, सत्यवीर सिंह भास्कर, अतिथि के रूप में उपस्थित थे । स्कूल स्टाफ, शिक्षक, शिक्षिकाएं, प्रिंसिपल, स्थानीय गणमान्य लोग, छात्र-छात्राएं सहित भारी
संख्या में अभिभावक गण मौजूद थे । स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक, मनमोहक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए | स्कूल के चेयरमैन, श्री राहुल ढाका ने
कार्यक्रम की अध्यक्षता की | इस अवसर पर स्कूल के
लिए बड़े गर्व की बात है की स्कूल के छात्रों ने गोल्ड, सिल्वर,
पदक भी जीते |

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए |
स्कूल की प्रिंसिपल योगिता ढाका, ने कहा कि इस
आर. डी. इंटरनेशनल स्कूल को स्वर्गीय श्री जयकिशन जी, व
श्रीमती सुशीला जयकिशन, राहुल ढाका, वरुण ढाका, वरुणा ढाका, व स्टाफ ने अपनी मेहनत से खड़ा किया है | इसी दौरान
पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री जय किशन जी की याद किया व हमें हमेसा उनके
मार्गदर्शन पे चलना चाहिए | मैं उनका अभिनंदन करती हूं ।
आजका दिन छात्रों के लिए तो महत्वपूर्ण होता ही है अभिभावकों के लिए उससे भी अधिक
महत्वपूर्ण होता है |

उन्होंने
कहा कि आज-कल जो क्राइम बढ़ रहे है उनसे अपने बच्चों को दूर रखते हुए उन्हे अच्छा
नागरिक बनाएं । उन्होंने कहा कि जीत के लिए जुनून चाहिए । कार्यक्रम को श्रीमति
ओमशीला, सत्यवीर सिंह
भास्कर आदि ने भी संबोधित किया और छात्र-छात्राओं को मनोबल बढ़ाया । अपने देश व
स्कूल का नाम रोशन करें बच्चों के माता-पिता को भी अपने बच्चों का खेल के लिए
प्रोत्साहन करें | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
स्कूल के चेयरमैन राहुल ढाका ने आमंत्रित अतिथियों का आभार प्रकट किया व भारी
संख्या में मौजूद अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके सहयोग से मैं बहुत उत्साहित हूं जिसमें पिछले शैक्षणिक वर्ष की उपलब्धियों
और भविष्य की योजनाओं को रेखांकित किया गया । मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में
विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की और छात्रों को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित
किया। शारीरिक शिक्षा के अतिरिक्त विदेशी भाषाओं की पढ़ाई भी इसी स्कूल में पढ़ाई
जाती है । अंत में, मेधावी छात्रों को शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए
गए। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायका सुशीला
जय किशन, राहुल ढाका, योगिता
ढाका, वरुण ढाका, वरुणा ढाका, स्कूल स्टाफ, आदि की प्रमुख भूमिका रही |

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें