सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

आश्चर्य-पलाश के पेड़ में निकली गणेश भगवान की प्रतिमा

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

ऐस्ट्रो धर्म :

ब्यौहारी. जनपद पंचायत मुख्यालय से दूर बाणसागर देवलोंद नगर परिषद खाड़ के बार्ड क्रमांक 2 में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई है, जहां एक पलाश के पेड़ मे गणेश प्रतिमा निकली। इस मामले की जानकारी आसपास के क्षेत्र में फैलते ही लोगों का तांता लग गया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और लोग श्रद्धाभाव के साथ गणेश जी का दर्शन करने पहुंचने लगे और मौके पर पहुंचकर फूल मालाओं के साथ भगवान गणेश का पूजन अर्चन करने में लगे हुए हैं। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं और लोगों को जानकारी होते ही लोग गणेश जी का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। लोगों की अस्था का ऐसा नजारा इस क्षेत्र में पहली बार देखने को मिला। वहीं इस घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं की जा रही है। समूचा क्षेत्र आस्था और विश्वाश के साथ भगवान गणेश के पूजन अर्चन के लिए उमड़ रहे हैं।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें