दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
नई दिल्लीः इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया की आलराउंडर एलिस पैरी को क्रिकेट की बाइबल कहे जाने वाले विजडन ने अपने 2020 संस्करण में विश्व का शीर्ष क्रिकेटर घोषित किया है।
28 वर्षीय स्टोक्स ने 2019 में इंग्लैंड की वनडे विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्टोक्स के नाबाद 135 रन की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हेडिंग्ले में तीसरे एशेज टेस्ट में एक विकेट से हराया था।
बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को पिछले तीन साल से ये सम्मान लेते हुए आ रहे थें। विराट कोहली को 2016, 2017 और 2018 में लगातार तीन बार विजडन ने साल का अपना अग्रणी क्रिकेटर चुना था, जो एक रिकॉर्ड है। इस साल ये बेन स्टोक्स को मिला है जो कि इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी को 15 साल के बाद मिला है।