दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


नई दिल्ली: दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों ने कहा है कि मौजूदा दौर में गुरबाणी से जुड़ पकड़ कर ही मानव जीवन को सफल किया जा सकता है। वह यहां इंटरनेशनल इंस्टीच्यूट फाॅर गुरमत स्टडीज़ व संगीत अकैडमी द्वारा डीएसजीएमसी के सहयोग से करवाये गये 34वें सेशन के विद्यार्थियों के लिए माता साहिब कौर आॅडिटोरियम, माता सुंदरी कालेज में पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधन कर रहे थे।
स. काहलों ने कहा कि दिल्ली सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरू नानक देव जी द्वारा दर्शाये गये फलसफे के अनुसार अपने फर्ज निभा रही है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिबान ने हमें श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी से जोड़ा है और आज दिल्ली कमेटी यही प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चों, नौजवानों व लोगोें को गुरबाणी से जोड़ा जाये। उन्होंने कहा कि जब हम गुरबाणी का पाठ करेंगे तभी हम गुरसिक्खी जीवन जाच और इसके सिद्धांतों से जुड़ सकेंगें। उन्होंने कहा कि जहां श्री गुरू नानक देव जी ने समाज को मानवता की बराबरी का और किसी भी तरीके से समाजिक भेदभाव के खिलाफ पहरा देने का संदेश दिया है। इसी तरह श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी ने हमें खालसा रूप दिया और हमें जात, पात से उपर उठ कर खालसा रूप धारण करके समाज में रहने का हुक्म दिया। श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी ज्ञान का समुंदर हैं जिनसे गुरबाणी सीख के हम अपने जीवन को ऊँचा व साफ बना सकते हैं यही कार्य हमारे जीवन को सुधार सकता है। उन्होंने डीएसजीएमसी द्वारा सिक्खी के प्रचार-प्रसार के लिए किये जा रहे कार्यों पर भी विस्तार से वर्णन किया। इस अवसर पर डीएसजीएमसी से सचिव जसमेन सिंह नोनी, धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर, जतिन्दरपाल सिंह गोल्डी, भाई मनप्रीत सिंह, हैड ग्रंथी ज्ञानी सुखविन्दर सिंह, भाई संदीप सिंह, माता सुंदरी काॅलेज की प्रिंसीपल डाॅ. हरप्रीत कौर, इन्द्रजीत सिंह मोंटी, सर्वजीत सिंह विर्क, एम.पी.एस. चडडा अध्यक्ष शिरोमणी अकाली दल दिल्ली स्टेट, प्रिंसीपल सतबीर सिंह, भाई गुरदीप सिंह व कई गणमान्य उपस्थित थे।