सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

इस काम को करने से इंसान रातों रात बन जाता है धनवान

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

ऐस्ट्रो धर्म

हर इंसान की चाहत धनवान बनने की होती है। इसके लिए कुछ लोग सही तरीके अपनाते हैं तो कुछ लोग गलत। वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि कई उपाय मिल जाए, जिससे वे जल्दी से धनवान बन जाएं। आज हम आपको कुछ मंत्र और सूक्त बताने जा रहे हैं, जिसे करने पर हर काम में उन्नति होगी और धन आगमन में आने वाली बाधाएं दूर होगी। माना जाता है कि इन मंत्र और सूक्तों का पाठ करने से इंसान कम समय में ही धनवान बन जाता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। माना जाता है कि जिस घर में पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उस घर में धन-दौलत की कमी नहीं रहती है।

हमारे धर्म शास्त्रों में भी बताया गया है कि जिस स्थान पर नियमित श्री सूक्त का पाठ किया जाता है, वहां पर देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा जो भी श्री सूक्त का सुबह-शाम पाठ करता है, उसके पास कभी भी धन की कमी नहीं रहती है, ना ही कोई काम अटकता है।

मंत्र: ऊं श्री ऊँ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नम:

इस मंत्र के बारे में कहा जाता है कि यह मंत्र भगवान कुबेर का है और यह सिद्ध मंत्र है। जैसा कि हम सभी सभी जानते हैं कि कुबेर भगवान के कोषाध्यक्ष हैं। माना जाता है कि इस मंत्र का नियमित जाप करने से अचानक धन का लाभ मिलता है।

इसके अलावा किसी तरह की धन संबंधी परेशानी चल रही है तो 'ऊँ वैश्रवाय स्वाहा' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि इस मंत्र का हर दिन 108 बार जाप किया जाए तो धनागमन में आने वाली किसी भी तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें