दिल्ली को जहरीला गैस चैंबर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं : राजा जाटव


उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
एंकर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर देवता की अगुवाई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के बीच शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए रवाना हुई। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु खरसाली स्थित खुशीमठ में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां यमुना की नियमित पूजा-अर्चना होगी। यमुनोत्री धाम के रावल एवं तीर्थ पुरोहित विनय उनियाल ने बताया कि इस वर्ष यात्रा सीजन के दौरान 8 लाख 84 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







