सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन से पौड़ी जिले में शोक की लहर है।

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन से पौड़ी जिले में शोक की लहर है। पौड़ी के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर 91 वर्षीय सावित्री देवी ने आज सुबह करीब करीब 11:30 बजे अंतिम सांस ली। पौड़ी की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने बताया कि एक दिन पहले तक उनकी तबीयत ठीक थी, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया, लेकिन करीब 11:30 बजे उनका निधन हो गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखने के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मां का दुनिया से चले जाना किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे कठिन और दुखद समय होता है।

बाइट 1- डॉ. मेघना असवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी, पौड़ी

बाइट 2- राजकुमार पोरी, विधायक, पौड़ी

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें