दोपहर तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों को पार कर सकता है चक्रवाती तूफान 'अकवान'


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर उत्तराखंड पवेलियन का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम के तहत शाम 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और लोक परंपराओं की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी।
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखंड की ओर से हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और प्रदेश की पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश के स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को पहचान दिलाने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष 'विकास और विरासत' की थीम पर उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन संभावनाओं और उद्यमिता को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तराखंड में पर्यटन और निवेश की संभावनाओं को भी बढ़ावा देना है।
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली