हरियाणा के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने पंचकूला क्लब फायरिंग मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया


वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार ने विजन-2047 तैयार किया है।
वर्ष 2047 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए धामी सरकार ने विजन-2047 तैयार किया है। इसके तहत प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 28 लाख करोड़ रुपये और प्रति व्यक्ति आय को 20 लाख रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य है। करीब 440 विकास संकेतकों पर आधारित इस विजन में अब राज्य के साथ जिलों के समग्र विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य बेरोजगारी दर को 3.5 प्रतिशत तक लाने, करीब 12 लाख रोजगार के अवसर सृजित करने और ऊर्जा क्षमता को 22 हजार मेगावाट तक पहुंचाने का है। विकसित उत्तराखंड विजन-2047 में कृषि, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और रोजगार सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए चरणबद्ध लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। राज्य के साथ अब सभी 13 जिलों के अलग-अलग विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जा रहे हैं। इन्हें अगले छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें हर जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय संसाधनों, आर्थिक संभावनाओं और जरूरतों के अनुरूप विकास की रणनीति बनाई जाएगी। सरकार का मानना है कि जिले विकसित होंगे, तभी राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।
बाइट – डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, प्रमुख सचिव, नियोजन
स्रोत: प्रसार भारती (पीबी-शब्द)
संपादक, आज की दिल्ली







