सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi

उत्तराखंड: दिवाली पर आतिशबाजी से बिगड़ी देहरादून की हवा, AQI 300 के पार

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
उत्तराखंड: दिवाली पर आतिशबाजी से बिगड़ी देहरादून की हवा, AQI 300 के पार

देहरादून: दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर देहरादून की हवा की गुणवत्ता पर देखने को मिला।

उत्तराखंड: दिवाली पर आतिशबाजी से बिगड़ी देहरादून की हवा, AQI 300 के पार

देहरादून: दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर देहरादून की हवा की गुणवत्ता पर देखने को मिला। पटाखों और आतिशबाजी के चलते दीपावली के दिन राजधानी देहरादून का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में एक से आठ नवंबर तक वायु गुणवत्ता का औसत स्तर मॉडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, नैनीताल और टिहरी में एक्यूआई 100 से नीचे रहा।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के आंकड़ों के मुताबिक, दीपावली से करीब एक सप्ताह पहले ही प्रदेश के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता की निगरानी शुरू कर दी गई थी। एक से आठ नवंबर तक के औसत आंकड़ों में अधिकांश शहरों की हवा मॉडरेट श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, दीपावली के दिन देहरादून में आतिशबाजी के कारण एक्यूआई का 300 के पार पहुंचना प्रदूषण में अचानक हुई बढ़ोतरी को दर्शाता है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते के मुताबिक, दीपावली के दौरान प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बावजूद प्रदेश के कई शहरों में वायु गुणवत्ता सामान्य दायरे में बनी रही। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक असर भी देखने को मिला है। सदस्य सचिव ने बताया कि सर्दियों में तापमान में गिरावट और टेम्परेचर इन्वर्जन की स्थिति बनने से प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक ठहर सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहने और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास जारी रखने की जरूरत है।

बाइट- डॉ. पराग मधुकर धकाते, सदस्य सचिव, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

और ख़बरें