सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने किया आजादपुर मंडी के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने किया आजादपुर मंडी के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण

उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने आज नागरिक सेवाओं का जायजा लेने के लिए आजादपुर मंडी के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं समिति के अध्यक्ष, श्री सुजीत ठाकुर, क्षेत्रीय पार्षद, सुश्री गरिमा गुप्ता, सिविल लाईंस क्षेत्र के उपायुक्त, श्री राजेश गोयल व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की साफ-सफाई सुचारु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर नागरिकों की समस्याओं को सुना और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।महापौर ने आजादपुर मंडी के निरीक्षण के दौरान मंडी के फल विक्रेताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का सुना और इस संबंध में यथासंभव कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही महापौर ने आजादपुर मंडी के पास प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों के एक दल से मुलाकात की और उनकी सभी समस्याओं का जल्द से जल्ज सुलझाने का आश्वासन दिया। महापौर ने कहा कि वे निगम के सभी कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत है और उन्हे सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार निगम का फंड रोक कर बैठी है जिसे के कराण वेतन संबंधित समस्या उतपन्न हो रही है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें