दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने मकर सक्रांति के पावन अवसर पर हरेवली स्थित गोपाल गो सदन और किशनगंज स्थित गौशाला में जाकर गऊओं को चारा खिलाया
उत्तरी दिल्ली के महापौर , श्री जय प्रकाश एवं स्थायी समिति के अध्यक्ष , श्री छैल बिहारी गोस्वामी ने आज मकर सक्रांति के पावन अवसर पर हरेवली स्थित गोपाल गो सदन और किशनगंज स्थित गौशाला में जाकर गऊओं को चारा खिलाया तथा आर्थिक रूप से कमज़ोर कर्मियों को कंबल व गर्म कपड़े वितिरत किये | इसके उपरांत वे अन्य कई गौशालाओं में भी गए | महापौर ने इस अवसर पर कहा कि मकर सक्रांति के पावन पर्व की हिन्दू संस्कृति के अंदर काफी मान्यता है | इस दिन विशेष रूप से गौ माता की सेवा की जाती है | साथ ही साथ नर सेवा यानि आर्थिक रूप से अक्षम लोगों की सहायता दान में आवश्यक वस्तुएं देकर की जाती है | इसलिए हम आज विशेष रूप से हरेवली गोपाल गो सदन आये हैं ताकि गौ माता को अपने हाथों से चारा खिला सकें तथा गरीब लोगों को कुछ आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर सके | यही विधान वर्षों से हमारी संस्कृति में चला आ रहा है | अपनी परम्पराओं का निर्वाह हमे आने वाली पीढ़ियों को उसके मकसद के साथ सौंपना होगा ताकि ये परम्परा निरंतर रहे और समाज एक स्वस्थ वातावरण में रहे |