सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने आज लीगल राइट्स काउंसिल द्वारा आयोजित पोंगल त्योहार में भाग लिया।

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने पोंगल के त्योहार में लिया भाग

उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने आज लीगल राइट्स काउंसिल द्वारा आयोजित पोंगल त्योहार में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री, श्री मुख्तार अब्बास नकवी व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

महापौर श्री जय प्रकाश ने कहा कि पोंगल तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह प्रति वर्ष 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी तुलना नवान्न से की जा सकती है जो फसल की कटाई का उत्सव होता है। पारम्परिक रूप से ये सम्पन्नता को समर्पित त्यौहार है जिसमें समृद्धि लाने के लिए वर्षा, धूप तथा खेतिहर मवेशियों की आराधना की जाती है। इस पर्व का इतिहास कम से कम 1000 साल पुराना है तथा इसे तमिलनाडु के अलावा देश के अन्य भागों में रहने वाले तमिलों द्वारा उत्साह से मनाया जाता है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें