सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

उत्तरी दिल्ली नगर निगम को योग, आयुर्वेद, प्रतिरक्षा आदि के बारे में टेलीफोनिक पर परामर्श व मार्गदर्शन के लिए नागरिकों से प्राप्त हुए 4953 कॉल

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली/इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम का आयुष विभाग योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, तनाव प्रबंधन, प्रतिरक्षा बढ़ाने, आहार, स्वस्थ जीवन शैली के बारे में आयुष डॉक्टरों के माध्यम से नागरिको को मुफ्त टेलीफोन परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। 27/03/2020 से अब तक विभाग को 4953 कॉल प्राप्त हुए हैं।

आयुष विभाग विद्यालयों और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर स्कूली बच्चों और अभिभावकों को वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श दे रहा है। आयुष विभाग के निदेशक आयुर्वेद के माध्यम से जागरूकता फैलाने और प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए वेबिनार भी आयोजित कर रहे है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच नागरिकों को तक सुविधा पहुचाने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन शुरू की हैं।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने लॉकडाउन की घोषणा के अगले ही दिन, मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण परामर्श के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की थी। हेल्पलाइन लोगों को अकेले होने के संकट और भय से निपटने में मदद कर रही है। इस हेल्पलाइन पर फोन कर के नागरिक मानसिक स्वास्थ्य से जुडी किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने विकलांग व्यक्तियों (दिव्यांगजन) के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है, जो उन्हें सहायता, भोजन, भावनात्मक समर्थन और किसी विशेष आवश्यकता की व्यवस्था करने के संदर्भ में सहायता प्रदान कर रही है। यह हेल्पलाइन दिव्यांगजनो को COVID-19 से के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान कर रही है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें