दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पोल्ट्री उत्पादों की खरीद -बिक्री, प्रसंस्करण और पैकेजिंग पर लगा प्रतिबंध वापिस लिया
उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने आज जानकारी दी कि पोल्ट्री मांस की बिक्री-खरीद, प्रसंस्करण और पैकेजिंग पर लगाया प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है| इसी प्रकार रेस्तरां और होटलों में पके या आधे पके हुए पोल्ट्री उत्पादों की सेवा पर लगाया प्रतिबंध वापस ले लिया गया है । श्री जय प्रकाश ने बताया कि केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री श्री गिरिराज सिंह के साथ आज हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया, जिसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री, श्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के तीनों महापौर और निगम आयुक्तों के अलावा संबंधित अधिकारी मौजूद थे। वैसे भी, गाजीपुर मुर्गा मंडी से बर्ड फ्लू के परीक्षण के लिए एकत्र किए गए सैम्पल्स नकारात्मक पाए गए तथा दिल्ली सरकार द्वारा गाजीपुर मुर्गा मंडी भी खोल दी गयी है। हालांकि, मेयर ने कहा कि बर्ड फ्लू के लिए सावधानी प्रत्येक संबंधित द्वारा बरती जाएगी चूँकि कोई भी ढिलाई इंसान के जीवन या मुर्गी पालन के हित में नहीं होगी। इसलिए, सभी को दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए और सुरक्षा की प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।