दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!

* उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया *
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने आज तिमारपुर में महापौर के आवास पर आयोजित एक समारोह में लोहड़ी, मकरसंक्रांति और पोंगल त्योहारों के अवसर पर स्मृति चिन्ह देकर वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, सुश्री अलका गुर्जर, उप अध्यक्ष स्थायी समिति श्री विजेन्द्र यादव भी इस समारोह में उपस्थित थे।
महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से वरिष्ठ नागरिकों को आमंत्रित किया गया और समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली के पूर्व महापौर, श्री महेश चंद शर्मा को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया ।
महापौर श्री जय प्रकाश ने कहा कि हम अपने बड़ों के कारण ही जीवन में आगे बढ़ते हैं क्योंकि वे जीवन जीने के लिए समय - समय पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं और कठिन समय में हमें सही राह दिखाते हैं। उनका ज्ञान, कौशल और अनुभव हमारे जीवन को सरल बनाता है। इसलिए हमें हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। वे धन्य हैं जिनके साथ उनके बुजुर्ग हैं जिन्हें हम आजकल वरिष्ठ नागरिक कहते हैं।