सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

एक मिसाइल से 64 ड्रोन खत्म: स्वदेशी भार्गवास्त्र बना ड्रोन युद्ध का गेम-चेंजर

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

भारत ने रक्षा क्षेत्र में इतिहास रचते हुए भार्गवास्त्र नाम का ऐसा स्वदेशी हथियार विकसित किया है, जो दुनिया में फिलहाल किसी भी देश के पास नहीं है। यह अत्याधुनिक सिस्टम मात्र 10 सेकंड में 64 माइक्रो-मिसाइलें दागकर दुश्मन के ड्रोन झुंड (Swarm Drones) को पूरी तरह तबाह कर सकता है। नागपुर की सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) द्वारा निर्मित यह हथियार भारतीय सेना के लिए बड़ा गेम-चेंजर माना जा रहा है।

भार्गवास्त्र 6 से 10 किलोमीटर दूर से खतरे को पहचानने की क्षमता रखता है और करीब 2.5 किमी के दायरे में ड्रोन को नष्ट कर देता है। इसकी खासियत इसका मल्टी-लेयर डिफेंस सिस्टम है, जिसमें पहले चरण में अनगाइडेड रॉकेट और दूसरे चरण में सटीक गाइडेड माइक्रो-मिसाइलें इस्तेमाल होती हैं।

मई 2025 में ओडिशा के गोपालपुर में इसके सफल परीक्षण हुए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 19 जनवरी 2026 को इसे आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उपलब्धि बताया। कम लागत, हर मौसम में काम करने की क्षमता और उच्च सटीकता के कारण भार्गवास्त्र को भविष्य के ड्रोन युद्ध में भारत की बड़ी ताकत माना जा रहा है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें