दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


जनता को छलने वाले राजनीतिक दलों को ऐलनाबाद कि जनता सिखाएगी सबक
हर जोर जुल्म की टक्कर में विकास हमारा नारा है का पोस्टर किया लांच
" मौका आया हाथ में, चलो मनोहर सरकार के साथ में"।
सिरसा। जनता को छलने वाले राजनीतिक लोगों को ऐलनाबाद विधानसभा कि जागरूक जनता इस बार बखूबी सबक सिखाने का काम करेगी। भाजपा घोषणा पत्र भी जल्द जनता के बीच में जारी किया जाएगा और सरकार की "समान काम-समान विकास" कि नीति पर काम करते हुए यहां विकास कार्यों की झड़ी लगाई जाएगी। उक्त बातें पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऐलनाबाद उपचुनाव प्रभारी बनाए गए सुभाष बराला ने आज रानियां रोड पर स्थापित किए गए भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। सुभाष बराला ने इस दौरान हर जोर जुल्म की टक्कर में विकास हमारा नारा है, का एक पोस्टर भी लांच किया। बराला ने …
[4:03 pm, 11/10/2021] Ashok Chabda: -एक बार मौका दो क्षेत्र की सारी समस्याओं का कर देंगे समाधान:गोबिंद कांडा
-30 साल सेे जनता के साथ विश्वासघात करने वालों को सबक सिखाने का मिला है मौका
-हर गांव में गोबिंद कांडा को मिल रहा है भारी जनसमर्थन,
सिरसा, 11 अक्तूबर। ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-जजपा उम्मीदवार गोबिंद कांडा ने सोमवार को क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा किया। उन्हें हर गांव में भारी जनसमर्थन मिला, इसे देखकर ऐसा लग रहा था कि क्षेत्र की जनता गोबिंद कांडा का इंतजार कर रही थी और जनता इस बार क्षेत्र में बदलाव के लिए मतदान करना चाहती है। गोबिंद कांडा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र को पिछले 30 सालों में धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला। एक बार उन पर विश्वास करके देखो, वे वायदे करते हैं कि वे इस क्षेत्र की सूरत ही बदल कर रखे देंगे।
सबसे पहले गोबिंद कांडा क्षेत्र के गांव खारी सुरेरां पहुंचे जहां पर लोगों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि जैसा की उन्हें पता चला कि गांव में पीने के पानी की सबसे बड़ी समस्या और इस समस्या के समाधान के लिए लोगों को केवल आश्वासन ही मिले है पर वे वायदा करते है कि चुनाव जीतने के बाद वे इस समस्या का ही नहीं गांव की सारी समस्याओं का सदा के लिए समाधान कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन क्षेत्र की जनता ने कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर फूल खिला दिया वे वायदा करते है कि इस क्षेत्र में चारो और तरक्की के फूल ही फूल खिलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि भाई गोपाल कांडा को सिरसा में काम को लेकर ही वोट मिला है, क्योंकि गोपाल कांडा ने जो वायदा किया उसे पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक एक वोट इस क्षेत्र की सूरत बदल सकता है। इस मौके पर मतदाताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां लोगों से जुड़ी हुई है। इन नीतियों पर चलते हुए देश और प्रदेश में तरक्की ही तरक्की हो रही है। इस सरकार के कार्यकाल में बिना पर्ची और खर्ची के उनके बच्चों को योग्यता के आधार पर रोजगार मिला जबकि पहले पर्ची और खर्ची से ही काम होता था। इस मौके पर अमीर सिंह पंवार, सुलतान सिंह चालिया, प्रताप सिंह, हेतराम, बंसी छावडा, गोकुल चालिया, ताराचंद देहडू, सिरसा के पूर्व पार्षद सुनील कुमार, एमसी रोहताश वर्मा, इंद्रोश गुज्जर, दीपक मित्तल, यशपाल शोरगर, ओम डाबला, राजेश खनगवाल,सुरेश चीनी, श्योप्रकाश केलनियां, विनोद वर्मा, विजय ठाकुर, मोहित जोशी, नरेंद्र सर्राफ, सुभाष बजाज, श्यामलाल गुप्ता, मनोज मकानी, गोपी सैनी, कमलजीत निरंकारी रोहित तुर्किंया, आसु कोचर आदि मौजूद थे।
विषय