सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

ओखला विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि।

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

आदरणीय चुनाव आयुक्त जी
चुनाव आयोग
दिल्ली राज्य

विषय: ओखला विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि।

जय श्रीराम।
आदरणीय महोदय मैं दिल्ली प्रांत विश्व हिन्दू परिषद का प्रांत मंत्री होने के नाते से एक महत्वपूर्ण खबर की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। आज दिनांक 24 मई 2024 के दैनिक जागरण में एक समाचार छपा है जो यह बताता है कि 2019 से 2024 में 69010 मुस्लिम मतदाता बढ़े हैं यह अप्रत्याशित वृद्धि है और हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि यह एक योजनाबद्ध तरीके से विदेशी घुसपैठियों (रोहिंग्या और बांग्लादेशी) के वोट मतदाता सूची में जोड़े गए है और जो इस लोकसभा के निर्णय की निष्पक्षता को प्रभावित करेंगे।

इसलिए हमारा आपसे निवेदन है कि आप विषय की गम्भीरता को समझते हुए इसे संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करें।

हमें आशा है ही नही पूर्ण विश्वास है कि आप हर हालत में इस पर उचित कार्यवाही करेंगे और जिन लोगों ने यह राष्ट्रद्रोह किया है उन पर कानूनी कार्यवाही भी करेंगे।
धन्यवाद।

भवदीय

(सुरेन्द्र कुमार गुप्ता)
प्रांत मंत्री, विहिप

प्रति: 1. भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय कार्यालय
2. उपराज्यपाल महोदय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली

सलंग्न: दैनिक जागरण अखबार 24 मई 2024 प्रति

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें