दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीबों काः मोदी कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बनकर आंखें दिखा रहे : मोदी हमने धारा 370 को कब्रिस्तान में गाड़ दिया : मोदी कांग्रेस और इंडी…
देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीबों काः मोदी
कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बनकर आंखें दिखा रहे : मोदी
हमने धारा 370 को कब्रिस्तान में गाड़ दिया : मोदी
कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग राम मंदिर का अपमान कर रहे : मोदी
मेरे फैसलों से कांग्रेसियों का कलेजा फटता हैः मोदी
नई दिल्ली, 18 मई। प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने सोनीपत में महाविजय संकल्प रैली में कांग्रेस के एजेंडे
की पोल खोलकर रख दी। कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि
कांग्रेस अब अपना एजेंडा किसी से छिपा नहीं रही है। कांग्रेस नेता सरेआम
बोल रहे हैं कि ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों में बांट दिया जाएगा और यह काम
उन्होंने कर्नाटक में शुरू भी कर दिया है। श्री मोदी ने कहा कि आज एक और
देश का विकास है दूसरी ओर वोट जिहाद। मोदी ने हरियाणा की जनता से पूछा कि
जब एक तरफ विकास की बात है दूसरी तरह वोट जिहाद है तो कौन जीतेगा? जनता की
तरफ से आवाज आई- विकास जीतेगा।
श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी
आरक्षण ही नहीं, बल्कि आपकी संपत्ति भी वोट जिहादियों को बांट देगी।
कांग्रेस के नेता कह भी चुके हैं कि देश की संपत्ति पर सबसे पहला हक
मुस्लमानों का है और हम कहते हैं कि देश की संपत्ति पर सबसे पहला हक गरीबों
का है। पीएम मोदी ने सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली
और रोहतक लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद शर्मा को विजयी बनाने का संकल्प भी
दिलवाया। श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले वही
भ्रष्टाचारी और घोटालेबाजों की जमात है, जिन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता
चाहिए, इसकी कीमत क्या है देश की सुरक्षा, देश की स्थिरता, देश का सम्मान।
सत्ता में आने के बाद वे सिर्फ एक काम करेंगे कि जो फैसले हमने लिए उसे
चौपट कर देंगे।
मोदी ने कहा कि मेरे फैसलों से कांग्रेस का कलेजा फटता
है। आज मैं वादा करता हूं कि आप भाजपा को वोट दें और मैं देश की संपत्ति और
ओबीसी आरक्षण वोट जिहादियों में नहीं बंटने दूंगा। श्री मोदी ने कहा कि
कांग्रेस के लोग राम मंदिर का अपमान कर रहे हैं। उन्हें राम मंदिर प्राण
प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने ठुकरा दिया। जबकि राम
मंदिर के खिलाफ केस लड़ने वाले इकबाल अंसारी निमंत्रण मिलते ही आ गए। श्री
मोदी ने कहा कि कांग्रेसी राम मंदिर को बेकार बताते हैं। पीएम नरेन्द्र
मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले शाही परिवार रिमोट कंट्रोल
से सरकार और देश चलता था। करोड़ों के नहीं, लाखों करोड़ रुपये के घोटाले
होते थे। श्री मोदी ने कहा कि नाम बदलने से असलियत नहीं बदलती। इंडी गठबंधन
के पास 5 साल में 5 प्रधानमंत्री बनाकर सरकार चलाने का फार्मूला है। 5 साल
5 प्रधानमंत्री बनेंगे तो देश का भला कैसे होगा।
हमने धारा 370 को कब्रिस्तान में दफना दिया
प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को वापिस लागू करने के कांग्रेसी मंसूबों की
पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस 370 हटाने का विरोध करती है और अब तो 370
फिर से लाने की बात कर रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस लिख कर रख लें कि
370 वापिस लाने के उसके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। मोदी ने कहा कि हमने
धारा 370 को कब्रिस्तान में गाड दिया है। श्री मोदी इतने पर ही नहीं रुके।
उन्होंने कांग्रेस को पाकिस्तान का प्रवक्ता बताते हुए कहा कि ये कांग्रेस
वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बनकर मोदी को आंखें दिखा रहे हैं, लेकिन ये
मोदीज का दौर है। हम घर में घुसकर मारते हैं। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा
पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र भी कहा।
खेल का बजट तीन गुना बढ़ाया
पीएम
मोदी ने खिलाड़ियों और युवाओं पर फोकस किया और कहा कि सरकार जब ईमानदार
होती है तो उसका सबसे बड़ा लाभ हमारे युवाओं को होता है। अब हरियाणा के युवा
खेलों में अपना झंडा गाड रहे हैं। 2014 में सरकार बनाने के बाद खेलों का
बजट 3 गुना बढ़ा दिया। विदेशों में ट्रेनिंग करने के लिए खिलाड़ियों को
रुपयों की चिंता नहीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम 2036 का
ओलंपिक भारत में लाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे देश में पहला ओलंपिक
होगा। जिसमें हम सोनीपत सहित हरियाणा के युवाओं को गोल्ड मेडल लाते
देखेंगे।
70 साल से ऊपर वालों का इलाज हम करवाएंगे
श्री मोदी ने
कहा कि जब तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी तो आपके परिवार में 70 साल से ऊपर
के जो भी लोग हैं, उनके इलाज की चिंता करने की जरूरत आपको नहीं। ऐसे सभी
लोगों का इलाज भाजपा करवाएगी। श्री मोदी ने कहा कि सोनीपत के प्रत्याशी
मोहनलाल बड़ौली और रोहतक के प्रत्याशी अरविंद शर्मा को दिया गया हर वोट सीधा
मोदी के खाते में जाएगा।
हरियाणा के 12 में से 4 एक्सप्रेस वे सोनीपत के पास से गुजर रहे
पीएम
नरेन्द्र मोदी ने महाविजय संकल्प रैली में कहा कि सोनीपत में रेल कोच
नवीनीकरण कारखाना और खरखौदा में मारूती सुजुकि के प्लांट में यहां के लोगों
को भारी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। सोनीपत और जींद में पानी की
कमी को देखते हुए भाखड़ा नदी पर 400 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया। इससे
यहां के लोगों की प्यास बुझेगी। श्री मोदी ने कहा कि हरियाणा से करीब 12
एक्सप्रेस वे गुजरते हैं, इनमें से 4 सोनीपत के पास से गुजर रहे हैं।
नरेन्द्र मोदी के पारदर्शी फैसलों से भारत मजबूत हुआ : मुख्यमंत्री नायब सैनी
गोहाना
रैली में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बोलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भारत का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। यह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी फैसलों का ही परिणाम है।
नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। श्री सैनी ने कहा कि
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण की बात हो, चाहे कश्मीर में
अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की बात हो, चाहे तीन तलाक का अंत हो, पाक में
सर्जिकल स्ट्राइक हो, वन रेंक वन पेंशन हो, देश के 55 करोड़ नागरिकों को
आयुष्मान भारत का लाभ देना हो। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10
वर्षों के कार्यकाल के दौरान ही हुआ है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि
हमारी माताएं बहनें 2014 से पहले दो-दो किलोमीटर से पीने का पानी सिर पर
रखकर लाती थी। पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण आज हर घर के अंदर
स्वच्छ जल पहुंच चुका है। माता-बहनों को आज दूर से पानी लाने की आवश्यकता
नहीं है। यह कार्य हमारे प्रधानमंत्री जी ने इन 10 वर्षों के अंदर किया है।
नायब सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की नहीं,बल्कि विश्व की
सबसे बड़ी पार्टी है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आज इस पवित्र भूमि पर
सोनीपत के इस गोहाना कि ऐतिहासिक भूमि पर पधारने का बहुत-बहुत स्वागत और
धन्यवाद करता हूं। श्री सैनी ने उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा
कि इस बार दस लोकसभा और एक करनाल विधानसभा में कमल खिलाएं और देश में एक
मजबूत सरकार बनाएं।
नायब सैनी ने प्रधानमंत्री को विश्वास दिलाते हुए
कहा कि आज हरियाणा प्रदेश के लोगों ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री 10
के 10 कमल के फूल खिला करके तीसरी बार देश को विकास के पथ पर अग्रसर
रखेंगे। उन्होंने कहा कि मोदीजी के सपने को साकार करने का काम हरियाणा के
लोग करेंगे।
श्री सैनी ने कहा कि यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही
संभव है कि एक छोटे परिवार का बालक, गरीब परिवार का बालक प्रदेश का
मुख्यमंत्री बना। एक छोटे से कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का काम आदरणीय
नरेंद्र मोदी जी ने किया है। नायब सैनी ने कहा कि 2014 में हरियाणा की
बागडोर संभालते ही मनोहर लाल ने यह संकल्प लिया था कि हरियाणा को नंबर वन
राज्य बनाएंगे। 2014 से पहले हरियाणा में चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला
था, हरियाणा पूरे देश में पर्ची और खर्ची और नौकरियों की बोली के लिए बदनाम
था। बिना पैसे और सिफारिश कोई नौकरी नहीं मिलती थी, लेकिन आज मनोहर सरकार
की पारदर्शी नीतियों के चलते और हरियाणा के युवाओं को मेरिट के आधार पर
नौकरियां मिल रही हैं।
श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा किए
गए सुधारों के चलते सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे मिल
रहा है। अब युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए जमीन नहीं बेचनी पड़ती है। मैं एक
विश्वास दिलाता हूं कि हरियाणा ने आपके नेतृत्व में जो पिछले 10 वर्षों
में आपने गरीब के लिए काम किया है, महिलाओं के लिए काम किया है उसी के
बलबूते पर प्रदेश की सभी सीट भाजपा जीतेगी।
मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं : मोहन बड़ोली
गोहाना।
गोहाना में आयोजित महाविजय संकल्प रैली में सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा
उम्मीदवार मोहन लाल बड़ोली ने शनिवार को कहा कि मैं मोदी परिवार की तरफ से
निवेदन करता हूं कि प्रदेश की सभी दस की दस सीटें भाजपा की झोली में डालकर
पीएम नरेंद्र मोदी जी को मजबूत करें। अबकि बार 400 पार, तीसरी बार मोदी
सरकार के नारे को सार्थक करें। आप सभी मोदी जी के नुमाइंदे बनकर उन्हें
जिताएं और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। आप सभी मोदीजी की राम
राम स्वीकार करें।
मोदी गरीबों के सबसे बड़े नेता : अरविंद शर्मा
गोहाना
में आयोजित महाविजय संकल्प रैली में रोहतक लोकसभा से सांसद और भाजपा
प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों
के सबसे बड़े नेता हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों के साथी और सच्चे हितैषी हैं। वर्ष
2019 में 36 बिरादरी ने मुझे सांसद बनाकर भेजा। इस बार नरेंद्र मोदी, जेपी
नड्डा जी,नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल जी ने दूसरी बार रोहतक लोकसभा सीट से
टिकट दिया है। केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार ने खूब काम किए हैं।
इस बार भी अपने बेटे, भाई, साथी को आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं। पिछली बार
भी 36 बिरादरी ने बाबू-बेटे को ठोका। इस बार भी ऐसा ही करें। नरेंद्र मोदी
के नेतृत्व में सरकार ने गरीबों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के
लिए काम किए हैं। प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।
इन नेताओं ने भी किया रैली को संबोधित
राष्ट्रीय
सचिव ओमप्रकाश धनखड़, सोनीपत लोकसभा के प्रत्याशी मोहनलाल बडौली, रोहतक
लोकसभा के प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा, पंचायत एवं सहकारिता मंत्री महिपाल
ढांडा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा,
विधायक निर्मल चौधरी, विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा, पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन
अभिमन्यु, पूर्व मंत्री कविता जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जवाहर
सैनी, जींद के जिला अध्यक्ष राजू मोर, सोनीपत के जिला अध्यक्ष जसवीर
देदुवा।