सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध - बृजवासी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर - अनिल शर्मा शिमला – देव नारायण मन्दिर मेहाडा गुजरवास मे चल रही श्री मद भागवत कथा के छठे दिन बुधवार 23 नवम्बर को कथा वाचन करते हुये आचार्य धरमशरण बृजवासी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जघन्य अपराध है। आज लोग लडकी को जन्म होने से पहले ही मार देते हैं। जबकि लडकी दो परिवारों को जोडती है तथा उनका पालन पोषण करती है। एक जगह बेटी के रूप मे तो दूसरी जगह माँ के रूप मे। उन्होने उपस्थित भक्तों को कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाई कि कोई भी महिला न तो कन्या की गर्भ मे हत्या करेगी और न ही करने देगी। उनको स्वयं सोचना होगा कि वह भी किसी की बेटी व माँ है हर लडकी अपना भाग्य लेकर पैदा होती है उसे अभिशाप न समझे उसको भी बेटे के समान हक दें। इस अवशर पर सैकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें