सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत लाभकारी है, यह हमें न केवल छाया व फल देते हैं बल्कि बरसात लाने में भी सहायक होते है

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

सांसद संजय भाटिया शुक्रवार को श्रीमद्भवदगीता द्वार के पास वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, मैं और मेरा पेड़ अभियान के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पौधा लगाकर अभियान की शुरूआत की और कहा कि इस वर्ष 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है और संभावना है कि यह लक्ष्य 15 लाख तक भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ा गौरव महसूस होता है कि वह भारत में पैदा हुए हैं। यह ऋषि, मुनियों की भूमि है, यहां पेड़ों में भगवान दिखाई देते हैं। प्रकृति के बिना जीना मुश्किल है, क्योंकि प्रकृति ने हमें अनमोल संसाधन दिये हैं, इन्हें संजोकर रखने की जरूरत है।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें