सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

करनाल में फिर फूटा कोरोना बम, कोरोना में 10 नए केस आये सामने

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

कोरोना का कहर करनाल में लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन नए नए मामले सामने आ रहे हैं और अधिकतर की ट्रेवल हिस्ट्री रेड जोन एरिया की है। आज भी करनाल में 10 कोरोना के मामले सामने आए हैं। 3 निसिग , 2 आनन्द विहार , 1 अल्फ़ा सिटी , 1 बांसों गेट , 1 अर्जुन गेट , 2 अन्य केस सामने आये है। जहां जहां पर कोरोना के मामले सामने आए हैं वहां पर आशा वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। जो जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में लोग आ हैं उनके भी सावधानी के मद्देनजर सैंपल लिए जाएंगे।

डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया आज कोरोना के 10 पोजटिव केस सामने आये है। अब जिले में 91 पॉजिटिव केसों की संख्या हो चुकी है। जिनमे से 38 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर चले गए है। और 2 व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी तथा 51 केस एक्टिव हैं। कल 11 व्यक्ति ठीक होकर अपने घर चले गए है। निशांत कुमार यादव ने कहा अब तक जितने भी कोरोना के पोजटिव केस सामने आये है। अधिकतर केसो की ट्रेवल हिस्ट्री है। आज भी 10 केसो में से 8 केसो की ट्रेवल हिस्ट्री है। वही डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कल संडे के दिन जरुरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने बंद रहेगी।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें