सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

करोना जागरुकता शिविर का समापन

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

तिलक नगर । दिल्ली में अनलॉक 3 तक पहुंचने तक चार महीने में करोना की रफ्तार कुछ कम तो हुई है लेकिन ये संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसी समस्या पर युवाओं, कामकाजी लोगो और महिलाओं को जागरुक करने के लिए आलंबन चेरीटेबल ट्रस्ट ने तिलक नगर में एक जागरुरता अभियान चलाया। जिसमें आलंबन के तिलक नगर 17 ब्लाक स्थित मुख्यालय में विशेषज्ञो ने बचाव के तरीको को विस्तार से समझाया और सभी को मास्क वितरित किए गए। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष योगराज शर्मा ने बताया कि हैंड वाश, के साथ किस तरह के मास्क और सेनेटाइजर्स कारगार है, ये जानकारी भी बारीकी से दी गई। ट्रस्टी मोहित विज व प्रेम चौहान ने अनलाक के अगले चरण में जिम खुलने और मेट्रो व स्कूल आदि न खुलने के कारणो पर भी चर्चा की । देश भर में करोना की स्थिति, उसकी विश्व भर से तुलना करके गंभीरता से अवगत कराया गया।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें