दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!

नई दिल्ली। योगराज शर्मा। अनलॉक का
सिलसिला शुरु हुआ और दिल्ली की जिंदगी पटरी पर लौटनी शुरु हो गई। पहले बाजार खुले,
मॉल्स और अब मनोरंजन की दुनिया मे रंगत लौटने लगी है। दिल्ली के रोहिणी में आयोजित
एक फैशन व अवार्डस शो मे मॉडल्स और सेलीब्रीटीज ने रैंप पर कैटवाक कर करोना योद्धाओ
को सैल्यूट किया। डाक्टर्स, पुलिस, मीडिया, सफाईकर्मी और अन्य करोना योद्धाओ का
आभार जताने के लिए मॉडल्स ने रंगबिरंगी पौशाक में रैंप पर वॉक की। आज की दिल्ली
कल्चर फैशन शो 2020 के आयोजक योगराज शर्मा ने बताया कि जिस तरह से पिछले छह महीने
से ज्यादा के समय में करोना योद्धाओं का देश के लिए समर्पण दिखाई दिया, एकजुटता
देशभक्ति के साथ देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा दिखाई दिया। ऐसे मे करोना
योद्धाओं को एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री का ये सलाम कुछ अलग ही था। अपोलो
अस्पताल के डा. अशोक कुमार और यूपी से डां अखलाक अहमद समेत करीब दो दर्जन सेलीब्रीटीज
इस कार्यक्रम में मौजूद थे और उन्होने बाकायदा रैंप पर सोशल कॉज के लिए वॉक भी की।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों में पंजाबी गायक आशू पंजाबी व प्रीतपाल सिंह नीटा,
समाजसेवी योगेश मलिक, आप नेता फैमूल इस्लाम, कांग्रेस नेता आनंद चौधरी व प्रदीप
पांडे, एक्ट्रेस मीनाक्षी कपूर, प्रज्ञा पांडे, शिल्पी ठाकुर, लेखक जौली अंकल व
श्री भानौट, डायरेक्टर शिवास दादू व दीपाली वर्मा, काजल कौशल प्रमुख थे। फैशन
डिजाइनर अमित वर्मा और खुशबू नीमकर के डिजाइनर ड्रेस पहन कर मॉडल्स ने कैटवाक
किया। कार्यक्रम की आयोजक टीम में भावना गोबारी, एकता कटारिया, भारती चौहान और
एंकरिंग स्नेहा जैन ने की।