दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


नई दिल्ली। वर्ल्ड ह्यूमन
राइटस ओर्गेनाइजेशन की शोर्ट फिल्म “करोना वैक्सीन-नो
शोर्टकट” की शूटिंग कल
दिल्ली में संपन्न हुई। करोना वैक्सीन, कब और किसे, विषय पर जागरुकता लाने के लिए निर्माता निर्देशक योगराज
शर्मा ने इस फिल्म का निर्माण किया है। थियेटर और फिल्म जगत के तीन बडे नाम इस
फिल्म से जुडे हैं। इस बारे मे श्री शर्मा ने बताया कि करोना वैक्सीन आने के
बाद कुछ लोगो में ये धारणा भी रहती है कि वो पैसे के दम पर या पहचान के आधार पर
पहले वेक्सीन लगवा लेंगे। सबसे पहले करोना योद्धाओं के बाद बुजुर्गो को वेक्सीन
लगने के नियम और इससे आगे की प्रक्रिया पर जागरुता फैलाने के लिए इस शोर्ट फिल्म
का निर्माण किया गया है। योगराज शर्मा के अनुसार फिल्म की राइटर
नीलम शुक्ला है। बालीवुड कलाकार प्रीत भट्टी जिनकी फिल्म मजमा और डाउन टाउन मैक्स
प्लेयर पर अभी आई हैं , अभिनेत्री कलश चोपड़ा जिन्होने
थियेटर से लेकर फिल्मों तक नाम कमाया, रवि किशन की फिलम की हिरोइन भी रहीं , करीब 30 साल से फिल्मों, टीवी सिरियल में काम
कर चुकी थियेटर एक्ट्रेस बीना चौधरी और नवोदित बाल कलाकार बेबी तान्या इस
फिल्म में मुख्य भूमिका मे हैं। मेकअप माही शैंकी मग्गो ने किया और फिल्म का
निर्माण योगराज फिल्म्स एंड फैशन दिल्ली ने किया। उन्होने बताया कि सोशल मैसेज के
रुप में बनाई जा रही इस शोर्ट फिल्म को भारत सरकार और डब्लू एचओ को भी भेजा जा रहा
है।