दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
पूर्वी दिल्ली से शुरु होकर देश भर मे समाजसेवा मे जुटी एक संस्था इन दिनो करोना संकटके दौरान गरीब बेसहारा लोगो के लिए संकटमोचन का काम कर रही है। जरुरतमंदों को अनाज, दालें, घर का सामान आदि वितरित करके पुण्य का काम कर रही इस संस्था कि अध्यक्ष बरखा ग्रोवर ने बताया कि पिछले दस साल से वो लगातार समाजसेवा के काम में जुटे है और सैक़डो लोगो ने साथ देकर संस्था की मदद भी की है। लिहाजा आज जब करोना संकट का समय आया है, उस समय हमारा फर्ज बनता है कि हम देश के लिए काम आएं, समाज की सेवा करें। जरुरतमंदो के लिए आगे आएं। उन्होने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य ही बिना कि फायदे के जनसेवा करना है और इसी मकसद को पूरा करने के लिए वो और उनकी पूरी टीम बढ चढ कर काम में लगे है। उन्होने कहा कि उनको प्रेरणा उन करोना योद्धाओं से भी मिलती है जो देश के लिए अपनी जान तक को जोखिम मे डाल कर देश की सेवा कर रहे है। चाहे वो डाक्टर हो, नर्स, पुलिस वाले, मीडियाकर्मी, सफाइकर्मी, हो, ये लोग भी देशहित मे ंकाम में जुटे है, इसलिए इन दिनो में भी उनकी संस्था भी गरीबो व जरुतमंदो तक पहुचती है और उनकी जरुरतें पूरी करने के प्रयास में जुटी है।