सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आयोजन

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली- कस्बे के निकटवर्ती ग्राम चतुर्भुज स्थित सीतारामजी मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवतगीता सप्ताह के प्रथम दिवस बंशी वाले महाराज बरसाना वाले ने भागवत महातम्य का वर्णन करते हुए कहा कि इस कथा को सुनने मात्र से ही मनुष्य भवसागर पार कर लेता है। कथा से पूर्व विशाल कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकडों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा गाजे बाजे के साथ गौशाला होते हुए गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सत्ताईसा मंडल अध्यक्ष महंत मानदास महाराज, रामरतनदास, मक्खनदास, रामेश्वरदास, सुरेशदास, हरिदास वावरिया धाम, रामकुमार दास, समाज सेवी विष्णु मित्तल, चंद्रशेखर, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, धर्मचंद जांगिड, सतीश शर्मा सहित अनेक साधुसंत व आमजन उपस्थित थे।

संवाददाता - अनिल कुमार शर्मा ( कमल )
कोटपुतली

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें