सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

कांग्रेस के सत्ता में आने पर ढंढूरवासियों को मालिकाना हक दिलाएंगे: भूपेन्द्र हुड्डा

Journalist Today Network4 मिनट में पढ़ें

चै. भूपेन्द्र हुड्डा व चै. उदयभान ने आदमपुर व ढंढूर में किया जनसभाओं को सम्बोधित
दोनों सभाओं में हजारों लोगों ने जेपी को जिताने का लिया संकल्प
हिसार, 14 मई: हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर व ढंढूर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए जयप्रकाश को लाखों मतों से विजयी बनाने की अपील की। उनके साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सहित पार्टी की वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की सरकार अल्पमत में है। बेईमान लोग सत्ता से चिपके बैठे हैं। इस सरकार ने हरियाणा को विकास के मामले में धरातल पर ला दिया है। पोर्टल चलाने के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर सभी तरह की बिना जरूरत वाली योजनाओं को रद्द किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जयप्रकाश को हिसार से लाखों मतों से जिताओ। इसके तुरंत बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने की गारंटी मेरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो वायदे करेगी उसे हर हाल में पूरा करेगी। कांग्रेस ने हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं बनाई हैं। चै. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने ढंढूर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ढंढूरवासियों को उनके मालिकाना हक दिलाने की समस्या का समाधान किया जाएगा। ढंढूर गांव स्वतंत्रता सेनानियों का गांव है और वे खुद स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं, इसलिए इस गांव की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा के शासन में सीबीआई, ईडी, इंकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है। भाजपा सरकार द्वारा भ्रष्टाचार में डूबे लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करके उन्हें अच्छे पदों से नवाजा जा रहा है। देश व प्रदेश के लाखों करोड़ रूपए दो नम्बर में उड़ा दिए गए हैं। देश की अर्थव्यवस्था चैपट कर दी गई है। बड़े-बड़े वायदे करके जुमलेबाजों ने अपने सरकार बना ली। किसानों, मजदूरों, आंगनवाड़ी वर्करों, मिड डे मिल, आशा वर्कर, कर्मचारी आदि की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन इन सभी वर्ग को जब सड़कों पर आना पड़ा तो उन पर लाठी-गोली बरसाई गई। सड़कों पर कीलें गाड़कर व दिवारें बनाकर इनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
पूर्व मंत्री प्रो. सम्पत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि चारों तरफ बदलाव की लहर चल रही है। लोग कांग्रेस के कार्यकाल व उनकी नीतियों से बेहद दुखी व परेशान हैं। अब मौका मिला है जयप्रकाश को भारी मतों से जिताकर लोकसभा में भेजा जाए।
आदमपुर में बसपा नेता सतबीर छिम्पा, अनेक भाजपा, जजपा व इनेलो कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। चै. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व चै. उदयभान ने कांग्रेस पार्टी में आने वाले लोगों को पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। आदमपुर व्यापार मण्डल व नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अपनी मांगांे का ज्ञापन सौंपा। मंच संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बजरंग दास गर्ग ने किया।
चुनावी जनसभाओं में पूर्व मंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व विधायक कुलबीर बेनिवाल, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व विधायक प्रो. रामभगत शर्मा, पूर्व आईएएस अधिकारी चन्द्रप्रकाश, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता बजरंगदास गर्ग, जय प्रकाश के पुत्र विकास सहारण, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा, कांग्रेस नेता अनिल मान, पूर्व चेयरमैन करण सिंह रानोलिया, मनदीप बिश्नोई एडवोकेट, जिला पार्षद आशीष गोदारा कुक्की, प्रदीप बेनीवाल, छतरपाल सोनी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंगला टीटू, बीर सिंह दलाल, जयप्रकाश के मीडिया प्रभारी कृष्ण सिंगला, भूपेन्द्र कासनिया, सुरेश पानू, सुखबीर डुड्डी, सतपाल भांभू, रणबीर शर्मा, रामप्रसाद गढ़वाल, अमनदीप टांड़ी, हंसराज भादू, मांगेराम पूनिया, संजय भोड़िया, सुरेंद्र नंबरदार, दिलबाग हुड्डा, गुरमेश बिश्नोई, सुरेंद्र पंघाल, मनोज टांक माही, रामप्रकाश जांगड़ा, जयसिंह पाली, सुमन शर्मा, रमेश गोदारा, सत्यबाला, किरण बाला, रूकेश पूनिया, हरफूल खान भट्ठी, अजय जाखड़, भारत सोनी, नरेन्द्र हुड्डा, रमन कुमार झिड़ी, विनय हुड्डा सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
1-4 फोटो कैप्शन: आदमपुर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए चै. भूपेन्द्र हुड्डा व चैधरी उदयभान।
5-6 फोटो कैप्शन: ढंढूर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए चै. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा।
जारीकर्ता
कृष्ण सिंगला
पीआरओ
जयप्रकाश (जेपी)
मो.: 98997-02313

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें